फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   students facing problems on delhi university admissions

डीयू दाखिला: एक घंटे में ही खत्म हुए फॉर्म

Sat, 05 Jul 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Jul 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
students facing problems on delhi university admissions

दिल्ली विवि में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कॉलेजों की मनमानी से छात्र लगातार परेशान होते आ रहे हैं।

विज्ञापन


अब तक तो कॉलेजों के एडिशनल एलिजिबेलिटी क्राइटेरिया से ही छात्रों को दो चार होना पड़ रहा था लेकिन अब दाखिला फॉर्म से संबंधित परेशानी से भी छात्रों को जूझना पड़ रहा है। दयाल सिंह कॉलेज व रामजस कॉलेज में ऐसी ही समस्या से छात्रों को परेशान होना पड़ा।

जहां दयाल सिंह कॉलेज में फॉर्म खत्म होने के कारण छात्रों के लिए दाखिले का एक दिन समाप्त हो गया वहीं रामजस कॉलेज में काफी देर के इंतजार के बाद छात्र कैंसिलेशन फॉर्म प्राप्त करने में सफल हो सके।
विज्ञापन


छात्र संगठन यूथ फॉर सोशल जस्टिस के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दूसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले शुरू होने के एक घंटे बाद ही दयाल सिंह कॉलेज में दाखिला फॉर्म समाप्त होने की शिकायत छात्रों की ओर से की गई। इस कारण से काफी छात्र दूसरी कट ऑफ के पहले दिन ही दाखिले लेने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन छात्रों में बाहरी राज्यों खासकर हरियाणा, पंजाब, यूपी के छात्र शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जब कुछ अभिभावकों व छात्रों के पास प्रिंसिपल से गुहार लगाई कि तो उन्हें कहा गया कि फॉर्म व प्रोसपेक्ट्स आज समाप्त हो गए हैं। छात्रों को दाखिले के लिए शनिवार को आने के लिए कहा गया।

सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जब दाखिला प्रक्रिया चालू है तो बीच प्रक्रिया में फॉर्म कैसे समाप्त हो गए। इस संबंध में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आईएस बखशी से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं ऐसा ही कुछ मामला रामजस कॉलेज में भी हुआ हालांकि कॉलेज में राहत की बात यह रही कि छात्रों को इंतजार के बाद फॉर्म मिल गए।


रामजस में दाखिला कैंसिल कराने के लिए दिल्ली से बाहर से आए एक छात्र ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वह सुबह सवेरे ही कैंसिल कराने के लिए आ गए थे, रामजस में ही दूसरे विषय में दाखिला लेना था, लेकिन काफी अभिभावक व छात्र दाखिले व कैंसिलेशन के लिए लाइनों में लगे रहे। हालांकि लंबे इंतजार के बाद उन्हें फॉर्म मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed