{"_id":"f4a625f9f04efcdcb787d1bec5b60ba4","slug":"students-demands-for-more-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार सर, हमें बसों की सुविधा तो दीजिए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रजिस्ट्रार सर, हमें बसों की सुविधा तो दीजिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Mar 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी की एससीए ने विकासनगर क्षेत्र से विश्वविद्यालय आने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त दो बसें चलाने की मांग की है। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और सचिव पीयूष सेवल की अगुवाई में छात्रों ने कुलसचिव मोहन झारटा और पूल आफिसर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि बार बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। विकासनगर से सैकड़ों छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचते हैं लेकिन बसों की कमी से आए दिन इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की बसों में होने वाली ओवरलोडिंग से इस रूट पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मंगलवार को भी यूनिवर्सिटी की बस के पट्टे टूट गए जिससे बड़ा हादसा होने से बचा।
विज्ञापन
एससीए ने साफ किया है कि यदि इस रूट पर दो दिन में बसें न चली, तो एससीए विवि के अधिकारियों का घेराव करेगी और आंदोलन खड़ा कर देगी।