{"_id":"34c918a5561ffe17fb432bf553a06bbd","slug":"students-can-change-their-subject-in-mdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDU ने छात्रों को दिया एक और मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MDU ने छात्रों को दिया एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में इस साल स्नातक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
अगर जल्दबाजी में दाखिला लेते वक्त विद्यार्थी ने गलत विषय का चयन कर लिया है तो वह अपने विषय को बदलवा सकता है।
पढ़ें:छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक
विज्ञापन
एमडीयू ने ऐसे विद्यार्थियों को एक मौका दिया है। इसके तहत वह एक से 14 अगस्त के बीच अपने कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सही विषय का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद यह प्रक्रिया आयोजित नहीं होगी।
विज्ञापन
एमडीयू की ओर से विषय बदलने के आदेश सभी सरकारी व अनुदान प्राप्त कॉलेजों को भेज दिए गए हैं।
कॉलेज प्राध्यापकों की मानें तो यह समस्या केवल कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए होती है।
जिन्हें दाखिला लेते वक्त यह पता ही नहीं होता है कि वह किस विषय के साथ कौन सा वैकल्पिक विषय चुनें। इसलिए एमडीयू ने गलती सुधार का मौका दिया है।