फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in dehradun colleges

जीतेंगे हम जी-जान से...

Tue, 27 Aug 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Aug 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
student union election in dehradun colleges

इन दिनों देहरादून में छात्र संघ चुनाव का जोश चरम पर है। हर प्रत्याशी जी-जान से अपने लिए वोट अपील कर रहा है। शहर के कॉलेजों में प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


21 प्रत्याशी मैदान में
एमकेपी कॉलेज में शनिवार को नाम वापसी में किसी भी छात्र ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नीलम घिल्डियाल ने बताया कि देर शाम अंतिम सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन


कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत एक प्रत्याशी कोमल की उम्र 26 दिन ज्यादा पाए जाने पर उसका नामांकन निरस्त कर दिया गया। कॉलेज में 30 अगस्त को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीएस में लगे छोटे फ्लैक्स
डीबीएस कॉलेज में सोमवार को रंगत बदली नजर आई। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि कालेज में निर्धारित मानकों के मुताबिक छात्रों ने दोबारा फ्लैक्स लगाए। कॉलेज प्रशासन ने कुछ प्रत्याशियों के बड़े फ्लैक्स उतरवा दिए।

चुनावी शोर जारी
डीएवी कॉलेज में चुनावी शोर चरम पर है। सोमवार को विभिन्न संगठनों ने चुनावी रैलियां निकाली। कॉलेज में विभिन्न संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए छात्रों से वोट की अपील की।


छह को चुनाव
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र संघ चुनाव अधिसूचना जारी हो गई। चुनाव के मद्देनजर कॉलेज में एडमीशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय कर दी गई है।

कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रदीप सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री और 31 को नामांकन होगा। दो सितंबर को नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। कॉलेज में मतदान, मतगणना और शपथग्रहण छह अगस्त को संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त के बाद किसी छात्र का आईकार्ड नहीं बनाया जाएगा।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed