फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student scholarship from social welfare department.

कॉलेजों की लापरवाही से हजारों छात्रों को बड़ा 'नुकसान'

Sun, 20 Sep 2015 01:25 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Sep 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
student scholarship from social welfare department.

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों की लापरवाही से हजारों छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। दरअसल, जिले के कई डिग्री कॉलेजों ने अब तक जरूरी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसके बिना स्टूडेंट स्कॉलरशिप के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के छात्रों को दशमेत्तर कक्षाओं (दसवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई) में मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए जिले के इंटर कॉलेज, डिग्री कालेज को समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना से संबंधित वेबसाइट escholarship.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन होने पर जिला समाज कल्याण विभाग कॉलेज को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी करेगा। इसके बाद ही छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इंटर कॉलेजों ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है, पर जिले के डिग्री कॉलेज इसमें पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में इन कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट परेशान हैं। कॉलेजों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। हर साल यह छात्रवृत्ति लगभग ढाई हजार छात्र छात्राओं को दी जाती है।

छात्रवृत्ति योजना
समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के पात्र स्टूडेंटों को दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने पर छात्रवृत्ति देता है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 550 रुपए तक की छात्रवृत्ति देने के साथ ही शिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस) भी कॉलेज रिफंड करता है। ट्यूशन फीस की यह धनराशि समाज कल्याण विभाग संबंधित कॉलेजों को देता है।

यह है जरूरी
अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रों के लिए माता पिता की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के माता पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक न हो।


जो कॉलेज 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, उनके छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाएगा। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार कॉलेज प्राचार्य होंगे। कॉलेज के रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।
- दीपांकर घिल्डियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed