SGRR में छात्रों का जमकर हंगामा, तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की कट ऑफ जारी होने के बाद शनिवार को छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया।
छात्र अपनी मांग लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। छात्रों की 5 मांगे हैं--
1- बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में सत्र 2013-14 की भांति सीटों पर प्रवेश।
2- महाविद्यालय द्वारा स्वयं ही बीए के विषयों को ग्रुप में आवंटन के विरोध में।
3- मेरिट लिस्ट में स्पोर्टस कोटे के छात्र-छात्राओं को लाभ न देने के संबंध में।
4- उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं को कोई वरीयता न मिलने के संबंध में।
5- आपदा प्रभावित क्षेत्र के छात्रों को वरीयता न मिलना।
हंगामा करते हुए छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस में कांच का टेबल तोड़ दिया। यही नहीं छात्रों ने अपने पत्र में लिखा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान लिया जाता तब तक आंदोलन होता रहेगा।
कट ऑफ जारी
इससे पहले एसजीआरआर ने शुक्रवार को बीकॉम प्रथम वर्ष की कट ऑफ जारी कर दी। मेरिट में जगह पाने वाले छात्र 31 जुलाई तक दाखिला लेकर फीस जमा करा सकते हैं। बाकी सीटों के लिए एक अगस्त को दूसरी लिस्ट जारी होगी।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने बीए और बीएससी की कट ऑफ बृहस्पतिवार को जारी की थी। शुक्रवार को बीकॉम की मेरिट जारी कर दी गई।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि बीकॉम की 60 सीट के लिए मेरिट जारी की गई है। पहली लिस्ट में आए छात्र 31 जुलाई तक फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद फीस जमा करने का मौका नहीं मिलेगा। एक अगस्त को बाकी सीट के लिए कटऑफ जारी होगी।
यह रही कटऑफ परसेंटेज
बीकॉम - 60 सीट
सामान्य - 77
अन्य पिछड़ा वर्ग- 57
अनुसूचित जाति - 56
अनुसूचित जनजाति - 61
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)