फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student of PU rampage on campus before syndicate meeting

बोलने का अधिकार के लिए गरजे छात्र नेता

Sun, 05 Jan 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
student of PU rampage on campus before syndicate meeting

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सीनेट में छात्र काउंसिल प्रधान को बोलने का अधिकार दिलाने की मांग के समर्थन में शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष चंदन राणा और एनएसयूआई नेता मनोज बुलाना सहित अन्य समर्थकों ने सिंडीकेट बैठक से पहले हंगामा किया।

विज्ञापन


विद्यार्थी सुबह 10 बजे प्रशासनिक ब्लाक के सामने एकत्र हुए और उन्होंने पीयू प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। विद्यार्थियों ने पीयू के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की और जबरदस्ती प्रशासनिक ब्लाक में प्रवेश करने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन, सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को रोक लिया। छात्रों के साथ साथ पीयू कै गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर सिंडीकेट बैठक से पहले रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र काउंसिल अध्यक्ष चंदन राणा के अनुसार सीनेट की पिछली दो बैठकों में कुलपति और सीनेट सदस्यों ने छात्र काउंसिल को भी सीनेट में जगह देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।


छा काउंसिल लंबे समय से यह मांग कर रही है कि छात्रों के प्रतिनिधि के तौर पर छात्र कौंसिल के अध्यक्ष को सीनेट का पदेन सदस्य बनाया जाए।

8 दिसंबर को हुई सीनेट बैठक में सीनेटर डीपीएस रंधावा और मुनीष वर्मा स्टूडेंट काउंसिल को सीनेट में सीट दिए जाने के मुद्दे को काफी जोरशोर से उठाया था, लेकिन पीयू के आला अधिकारी अगली सीनेट के चयन ही इस मामले में फैसला लेने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed