{"_id":"c45fe5522276169b6d8dc3f49726441d","slug":"student-face-problem-hobby-subject-list-not-available-on-hpu-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र परेशान, ऑनलाइन फार्म भरने में एक और मुसीबत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्र परेशान, ऑनलाइन फार्म भरने में एक और मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में लागू सीबीसीएस के छात्रों को अब ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में एक और नई समस्या खड़ी हो गई है। कॉलेज शिक्षकों की मांग पर व्यावहारिक विषयों को हॉबी विषय के रूप में पढ़ाने की मांग ईसी की बैठक में मानी गई थी। इसकी कॉलेज प्राचार्यों को सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, इसकी अधिसूचना भी अब तक एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। नए हॉबी विषय सूची में व्यावहारिक विषय शामिल करने और इसे कब से पढ़ाए जाने को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। स्टूडेंट्स को भी ऑनलाइन फार्म में संशोधित सूची नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
फार्म का वही पुराना फार्मेट ही दिख रहा है। ऐसे में उन्हें हॉबी विषय भरना मुश्किल हो रहा है। रूसा के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में भी बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों के साथ कॉलेजों के शिक्षक भी मुश्किल में हैं। कब यह सूची संशोधित होगी इसको लेकर कोई तय समय नहीं है।
विज्ञापन
नए विषयों का क्या सिलेबस होगा और इसका मूल्यांकन कैसे और कब तक किया जाना है, शिक्षकों को भी इसकी सही जानकारी नहीं है। उधर, विवि के प्रो-वीसी प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ईसी के फैसले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसे लागू करने को लेकर जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
यह था कार्यकारी परिषद का फैसला- चौदह अगस्त को विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में अकादमिक काउंसिल की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेजों में लागू रूसा सीबीसीएस में शिक्षकों की मांग पर एनसीसी, एनएसएस जैसे व्यावहारिक विषय हॉबी विषयों की सूची में शामिल करने का फैसला लिया गया था। हॉबी विषय की परीक्षा न करवाकर इंटरनल असेसमेंट ही की जानी है। इसके आधार पर मूल्यांकन होना है।
जल्द जारी हों दिशा-निर्देश- संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी, कोटशेरा के प्राचार्य डा. आरआर चौहान, आनी के प्राचार्य आरके कायस्थ और कॉलेज शिक्षक संघ (हेगटा) के महासचिव रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश विवि हॉबी विषय को लेकर लिए फैसले को लागू करने से संबंधित दिशा-निर्देश जल्द जारी करे। उन्होंने कहा कि अभी तक स्थिति स्पष्ट न होने के कारण छात्रों के साथ शिक्षक भी परेशान हैं।