{"_id":"1d21b30ffb43f114e98001ef057b8ca0","slug":"state-level-jobs-will-be-on-february-15-in-lucknow-mega-carnival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 15 फरवरी को होगा प्रदेश स्तरीय मेगा रोजगार कार्निवल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ में 15 फरवरी को होगा प्रदेश स्तरीय मेगा रोजगार कार्निवल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों को नौकरी का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मेगा रोजगार कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है।
सेवायोजन निदेशालय की ओर से लखनऊ में 15 फरवरी को होने वाले कार्निवल में प्रदेशभर की नामी कंपनियों भाग ले रही हैं। कार्निवल में करीब 10 हजार बेरोजगारों को नौकरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि रोजगार कार्निवल में गाजियाबाद से करीब 100 कंपनियों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शुरुआत में आईटीसी, पारले एग्रो, यूनीकेम, अलवर्ट डेविड, फास्ट फूड सहित तमाम नामी कंपनियों की ओर से सांकेतिक सहमति मिल गई है।
बाकी कंपनियों से बातचीत का दौर जारी है। कार्निवल में फूड, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिटेल सहित विभिन्न सेक्टर की कंपनियों में टेकिभनकल, नॉन टेकिभनकल, ऑफिस असिस्टेंट, केमिस्ट, लैब असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी।
इसमें जॉब की प्रकृति के अनुसार आईटीआई, पॉलीटेकिभनक, इंटरमीडिएट, स्नातक , परास्नातक स्तर के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।