फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   St. Francis school starts e-library facility for students

अब घर बैठे पढ़ें लाइब्रेरी की किताबें

Thu, 28 Nov 2013 01:24 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
St. Francis school starts e-library facility for students

सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स को किताबें पढ़ने के लिए लाइब्रेरी तक नहीं जाना पड़ेगा। स्टूडेंट्स घर बैठे या कहीं से भी कॉलेज की लाइब्रेरी की किताबें पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन


कॉलेज के फादर डेनिस नरेश लोबो ने बुधवार को ऑनलाइन लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडेंट्स और टीचर्स से इस सुविधा का अधिक से अधिक फायदा उठाने की अपील की।
विज्ञापन


राजधानी में अभी नेशनल इंटर कॉलेज और नवयुग कन्या डिग्री कॉलेजों में किताबों को ऑनलाइन ढूंढने की व्यवस्था है। किताबें ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा कॉलेज में मौजूद नहीं थी। इस दिशा में सराहनीय पहल की है सेंट फ्रांसिस कॉलेज ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की सभी किताबों को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स अब कभी भी लाइब्रेरी की किताबें पढ़ सकेंगे। बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

फादर डेनिल लोबो ने बताया कि कॉलेज की लाइब्रेरी से पांच हजार किताबों को ऑनलाइन किया गया है। इनमें फिक्शन, नॉन फिक्शन, रेफरेंस बुक्स और कोर्स की किताबें शामिल हैं।

लॉगइन व पासवर्ड से करेंगे एक्सेस
कॉलेज की मीडिया कोऑर्डिनेटर सिस्टर डिकोस्टा के अनुसार पिछले साल कॉलेज में ई-केयर सेंटर की शुरुआत की गई थी। इस सेंटर को बढ़ाकर अब ई-लाइब्रेरी तक लाया गया है।

ई-केयर सेंटर की शुरुआत में सभी बच्चों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिए गए थे। इसी का उपयोग ई-लाइब्रेरी में किया जाएगा। ई-लाइब्रेरी पर जाने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले कॉलेज की वेबसाइट पर जाना होगा।


इसके बाद लॉगइन के जरिए स्टूडेंट्स लाइब्रेरी तक पहुंच बनाएंगे। इस सुविधा से स्टूडेंट्स के पैरेंट्स को भी मदद मिलेगी। वे बच्चे को होमवर्क कराते समय लाइब्रेरी से बुक का रेफरेंस ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed