{"_id":"fa060636d5f3d7a9f9abe23bd39ff36a","slug":"sridev-suman-university-will-private-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि में प्राइवेट परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीदेव सुमन विवि में प्राइवेट परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री और पीजी कालेजों में प्राइवेट परीक्षा को लेकर संशय खत्म होने के साथ ही आवेदन फार्मों का इंतजार भी समाप्त हो गया है। श्री देव सुमन विवि की ओर से बीए, एमए और बीकॉम, एमकॉम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिसके तहत छात्र 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि परीक्षा केंद्रों पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि प्राइवेट परीक्षा फार्म जारी करने को लेकर हो रही देरी से हजारों छात्र संशय में थे कि कहीं ऐन मौके पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्राइवेट परीक्षा से किनारा न कर लें।
विज्ञापन
ऐसा होने पर छात्रों के पास स्नातक और स्नातकोत्तर की प्राइवेट परीक्षा में प्रवेश के लिए एकमात्र उत्तराखंड मुक्त विवि का ही विकल्प रह जाता। हालांकि विवि की ओर से इस सत्र में ऑनलाइन प्राइवेट फार्म जारी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
अब श्रीदेव सुमन विवि की ओर से वेबसाइट पर बीए, बीकॉम और एमए, एमकॉम के प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जारी कर दिए गए हैं। कुलसचिव डा. सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार छात्र विवि की वेबसाइट पर जाकर 19 मार्च तक प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
वहीं 22 मार्च तक डेबिट- क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के जरिए बैंक में शुल्क जमा किया जा सकेगा। इसके बाद 31 मार्च तक अग्रसारण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रिंट आउट लेकर संबंधित परीक्षा केंद्र पर जमा कराना होगा।
अभी द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए इंतजार
विवि की ओर से अभी तक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार बहुत जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार बढ़ सकता है।