फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sports colleges selection trial from February 22.

स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले को चयन ट्रायल 22 फरवरी से

Tue, 16 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sports colleges selection trial from February 22.
सूबे के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी हो गया है। 22 और 23 फरवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में विभिन्न खेलों में चयन ट्रायल आयोजित होंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 18 फरवरी से महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम से आवेदन फार्म हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


चयन ट्रायल के तहत सत्र 2016-17 में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में कक्षा नौ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में कक्षा छह और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित होंगे।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफीसर सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि 22 फरवरी को मेरठ में हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन (बालक-बालिका), फुटबॉल, तैराकी बालक वर्ग, जूडो में केवल बालिका वर्ग का चयन ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 फरवरी को क्रिकेट, एथलेटिक्स बालक वर्ग, जिम्नास्टिक और कुश्ती में बालक-बालिका वर्ग व कबड्डी में केवल बालक वर्ग का ट्रायल होगा। खिलाड़ी विभागीय कार्यालय से 200 रुपये का आवेदन फार्म सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकेंगे।


कक्षा नौ में प्रवेश के लिए खिलाड़ी की आयु एक अप्रैल 2016 में 15 वर्ष से अधिक व 12 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। छह में प्रवेश के लिए आयु एक अप्रैल को 12 वर्ष से अधिक व नौ वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed