{"_id":"deaf6dafac4eb4680a81c38c334381fa","slug":"social-sites-asolating-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट्स बढ़ा रहीं अकेलापन!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सोशल साइट्स बढ़ा रहीं अकेलापन!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Nov 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर एलडी खेतकर ने किया। टर्नकोट में ‘साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कनेक्ट्स पीपल ऑर आइसोलेट्स देम’ विषय के पक्ष में बोलते हुए नेपाल से आए प्रतिभागी छात्र रोहित पंजियार ने कहा कि फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स ने लोगों को करीब ला दिया है।
विज्ञापन
विपक्ष में बोलते हुए छात्रों का कहना था कि सोशल मीडिया की वजह से लोगों का अकेलापन बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान कोरियोग्राफी प्रतियोगिता कॉस्टेक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
वहीं, सीएमएस की गोमतीनगर शाखा में रविवार को विश्व एकता सत्संग हुआ। इसमें सीएमएस की संस्थापिका निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने कहा कि सेवा में ही जीवन का आनंद निहित है।
विज्ञापन
केवी का छात्र नौ दिवसीय जापान यात्रा पर
केंद्रीय विद्यालय, आईआईएम में 12वीं के छात्र आदित्य कुमार तिवारी को जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट एंड यूथ (जेनेसिस) के कार्यक्रम में जाने के लिए स्पॉन्सरशिप मिली है।
आदित्य की नौ दिवसीय यात्रा सोमवार से शुरू होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक दूसरे के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जानकारियों का आदान प्रदान करना है।