{"_id":"664e9ac1c7ea160a7fb6d0902a26d906","slug":"smart-card-for-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्मार्ट कार्ड बताएगा आपकी स्कॉलरशिप का स्टेटस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब स्मार्ट कार्ड बताएगा आपकी स्कॉलरशिप का स्टेटस
लखनऊ/आशीष कुमार त्रिवेदी
Updated Mon, 02 Sep 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी स्कॉलरशिप आ गई या नहीं, लाइब्रेरी से इश्यू बुक को कब तक लौटना है और फीस जमा हुई या नहीं... इन सबका स्टेटस अब स्टूडेंट्स को स्मार्ट कार्ड स्वैप कर आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स को स्मार्ट कार्ड देने का प्रस्ताव तैयार किया है। स्मार्ट कार्ड में लगी माइक्रोचिप से स्टूडेंट खुद से जुड़ी हर जानकारी आसानी से हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन
इससे उसे बेवजह दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे और विश्वविद्यालय के कामकाज में भी पारदर्शिता आएगी।
यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) और सीनियर रिसर्च फैलोशिप (एसआरएफ) के तहत हर महीने यूजीसी से छात्रवृत्ति पाने वाले स्कॉलर्स की शिकायत रहती है कि उन्हें समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिलती।
विज्ञापन
स्मार्ट कार्ड से उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल इस प्रस्ताव को दूसरे चरण में लागू करने का फैसला किया गया है।
पहले चरण में यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए परिसर में आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस फैकल्टी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
इसके अलावा कैंटीन, लाइब्रेरी और हॉस्टल के आसपास भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। विवि प्रशासन की मंशा है कि परिसर में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे छात्र आराम से पढ़ाई करें।
जो अराजकतत्व परिसर में अशांति फैलाना चाहते हैं उन्हें सबूत सहित पकड़ा जाए। लविवि परिसर के हॉस्टल में छात्रों से मिलने आने वाले लोगों के रात में खुलने वाला एकमात्र गेट भी रात 10 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा यहां एक गार्ड रूम भी बनाया जा रहा है।