{"_id":"13adc95ad039f5881d91b9201ec4ae43","slug":"shakuntala-university-too-gave-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि भी देगा संबद्धता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि भी देगा संबद्धता
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Feb 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी का अब दायरा बढ़ाया जाएगा। राजधानी में स्थित यह यूनिवर्सिटी मंडल के सभी जिलों में कॉलेजों को संबद्धता देगी।
विज्ञापन
फिलहाल यह यूनिवर्सिटी राजधानी को छोड़कर लखनऊ मंडल के बाकी सभी पांच जिलों में मान्यता बांटेगी। हालांकि यह यह यूनिवर्सिटी लखनऊ विश्वविद्यालय की सीमा में दखल नहीं देगी।
विज्ञापन
फिलहाल यूनिवर्सिटी अपना तेजी से विस्तार करेगी और अधिक से अधिक कॉलेजों को खुद से जोड़ने की कोशिश करेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का पूरा फोकस क्वॉलिटी एजुकेशन पर है। इसके लिए अच्छे रोजगारपरक कोर्स भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी लखनऊ मंडल के जिन पांच जिलों में कॉलेजों को संबद्धता देगी उनमें सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ खीरी और रायबरेली शामिल है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यूनिवर्सिटी तेजी से विस्तार किया जाएगा।
यही कारण है कि यूनिवर्सिटी निशक्तजनों को विशेष शिक्षा देने के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और रोजगारपरक कोर्स भी खोलने का प्रयास कर रही है। इसके लिए अभी से मंथन किया जा रहा है।
फिलहाल कॉलेजों को संबद्धता देने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मकसद यह है कि आसपास के जिलों के स्टूडेंट्स अपने यहां रहकर ही इस यूनिवर्सिटी से जुड़कर पढ़ाई कर सकें।
कॉलेजों को निशक्तजनों की विशेष शिक्षा के साथ-साथ अन्य सामान्य कोर्सेज चलाने की भी छूट रहेगी