{"_id":"83b5ec633b187f3271a2ac53ea4e2204","slug":"sfi-staged-protest-in-rampur-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने के लिए एसएफआई ने दिया कॉलेज में किया धरना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मांगें मनवाने के लिए एसएफआई ने दिया कॉलेज में किया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई रामपुर इकाई ने कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एसएफआई ने मांग की है कि कॉलेज में जल्द से जल्द नए प्राध्यापकों की नियुक्ति, पानी पीने के लिए कूलरों की व्यवस्था और कूडे़दानों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को को पूरा न करने पर एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य शंकर भगत ने इन मांगों को जल्द से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चांदनी शर्मा, शांति वर्मा, शालू, रविना वर्मा, स्मृति, विजय लविश, सिंघा, अक्षित, अंकित ठाकुर, राजेश शर्मा, नीरज भारती, सविता, डिंपल कुमार, धवन, दीक्षा और मनीशा कंटू के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यशाला के लिए एसएफआई ने जुटाया चंदा
एसएफआई की शिमला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा की अगुवाई में 12 जुलाई को हमीरपुर में होने जा रही कार्यशाला के लिए शिमला शहर में चंदा एकत्र किया।
एसएफआई शिमला इकाई के कार्यकर्ताओं कपिल, दिनीत, रौनी बलूनी, प्रियंका सिंगटा, मनीता, मनोज, यौवन, भूपेंद्र, धर्मेंद्र, मनीष, आशीष, अमित, सोनिका और साक्षी ने भी चंदा एकत्र करने में सहयोग किया।