फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI protest against 50 percent marks condition at sanjauli college

अंकों की शर्त के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Jun 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jun 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
SFI protest against 50 percent marks condition at sanjauli college

संजौली कालेज में प्रथम वर्ष में 50 फीसदी अंक न लेने वाले और कंपार्टमेंट वाले छात्रों को यूजी डिग्री के अंतिम वर्ष में प्रवेश न दिए जाने के फैसले के विरोध में एसएफआई ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


राज्य इकाई के पदाधिकारी निदेश इकाई सचिव मुनीष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कालेज के बाहर धरना दिया और जमकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन से मांग उठाई कि इस शर्त को हटाकर सभी छात्रों को अंतिम वर्ष में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही संगठन नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने, रूसा के तहत प्रथम सत्र का परिणाम घोषित करने की मांग को पूरजोर ढंग से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रूसा को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए व्यवस्था में सुधार करने और इस सिस्टम को वापस कर पुराने पैट्रर्न से ही यूजी की पढ़ाई जारी रखे जाने की मांग की।

वहीं इस दौरान कालेज की समस्याओं को भी उठाया गया जिसमें कालेज में लड़कियों के लिए कॉमन रूप, कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने, कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे जाने जैसी मांगों को भी उठाया।


प्रदर्शन में शामिल संगठन नेताओं और कार्यकर्ताओं में पंकज, अक्षय, दीक्षा, सुषमा, नरेश, अक्षय, सपना, साक्षी, पूनम, नेहा, अभिमन्यू, कुलदीप, अक्षित, गुलशन, अनिता, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed