{"_id":"b401554aa4afd99e399d750541282d49","slug":"semina-in-hpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर रोग के उपचार में नैनो टेक्नोलॉजी मददगार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कैंसर रोग के उपचार में नैनो टेक्नोलॉजी मददगार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 14 Oct 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन दिन तक चले विज्ञान और प्रौद्योगिकी में विकास विषय पर सम्मेलन में वैज्ञानिक पर मानव हित में अधिक शोध करने पर जोर दिया। सम्मेलन में देश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने 15 से अधिक शोध पत्र पढ़े।
विज्ञापन
सम्मेलन के समापन समारोह में हिसार विवि के प्रो. केएल धर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस आयोजन पर खुशी जताई। एचपीयू के बायो टेक्नोलॉजी विभाग में हुए इस सम्मेलन में शूलिनी विवि सोलन के डा. अतुल ठाकुर, डीआरडीओ चंडीगढ़ के आशीष सैणी और दिल्ली के पवन कुमार ने बताया कि नैनो टेक्नोलॉजी से दूरसंचार सेवाओं का विस्तार और विकास हुआ है।
विज्ञापन
यह टेक्नोलॉजी कैं सर जैसे रोगों के उपचार में भी उपयोगी साबित हो रही है। पानी शुद्ध करने में भी इसका इस्तेमाल होता है। एचपीयू के रसायन विभाग के डा. बलबीर ने बताया कि हाईड्रोजन पोलीमर के अविष्कार से मानव शरीर के सिर्फ रोग ग्रस्त भाग में ही दवा का असर करने में सहयोगी साबित हुआ है।
विज्ञापन
बॉयोटेक विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस कंवर ने आयोजन संस्था को सफल आयोजन पर बधाई दी। प्रो. बलवीर सिंह, डा. जगदीश चंद्र, डा. सतीश वर्मा, डा. पीसी शर्मा, हिसार विवि शूलिनी विवि सोलन से डा. अतुल ठाकुर, डा. विनय गुप्ता, दिल्ली विवि के डा. पवन कुमार ने भी नए शोध के बारे जानकारी दी।
नीकिता ठाकुर को प्रथम पुरस्कार
शिमला। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में विकास विषय पर सम्मेलन में प्रो. केएल धर ने सम्मेलन में बेहतरीन प्रस्तुतियों पर शोधकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें बॉयोटैक विभाग की शोधार्थी नीकिता ठाकुर प्रथम, शूलिनी विवि की दिव्य शर्मा ने दूसरा और एलआर इंस्टीट्यूट की भारती ठाकुर ने तीसरा पुुरस्कार पाया। प्रो. केएल धर ने संस्था द्वारा किए कार्यों की सराहना की।