{"_id":"aac95e9582af90e108a9d727ad209f40","slug":"seeking-to-double-scholarship-seat-in-jnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में स्कॉलरशिप सीट दोगुनी करने की मांग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेएनयू में स्कॉलरशिप सीट दोगुनी करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू एबीवीपी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में स्कॉलरशिप शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय को पत्र लिखकर राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप (आरजीएनएफ) और नेशनल फेलोशिप ऑफ ओबीसी स्कॉलरशिप (एनएफओबीसी) सीटों की संख्या दोगुनी करने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने बृहस्पतिवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत से मुलाकात करते हुए ये मांग रखी हैं।
विज्ञापन
सौरभ के मुताबिक, राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप (एमफिल और पीएचडी) में अभी एससी छात्रों की दो हजार और एसटी छात्रों की 667 सीटें हैं। वहीं, नेशनल फेलोशिप ऑफ ओबीसी में एमफिल और पीएचडी छात्रों की तीन सौ सीटें हैं। इन सभी सीटों की संख्या दोगुनी करने की मांग की गई है।
इन दोनों स्कॉलरशिप के तहत एमफिल और पीएचडी स्कॉलर्स को प्रति माह 25 हजार रुपये की धनराशि मिलती है। उम्मीद है कि जल्द ही केंद्र सरकार एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की मांग पूरी कर देगी।