जानिए, कब से मिलेंगे एसईई के ऑनलाइन प्रवेश पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के ऑनलाइन प्रवेश पत्र 11 अप्रैल से मिलेंगे। स्टूडेंट वेबसाइट www.upseeuptu2015 पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र हासिल कर सकेंगे।
एसईई के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का आंकड़ा बुधवार को दो लाख से ऊपर पहुंच गया। पिछले साल 1.98 लाख आवेदन फॉर्म जमा हुए थे। परीक्षा का आयोजन कर रहा उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) इससे काफी उत्साहित है।
उसे उम्मीद है कि इस बार इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स की भारी भीड़ होगी। यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने बताया कि इस बार एसईई के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कीमत घटाई गई है। बीते साल जो फॉर्म सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को एक हजार में मिलता था वह इस बार आठ सौ रुपये में है।
मोबाइल पर भी भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
एससी-एसटी व महिला अभ्यर्थियों को जो फॉर्म 500 रुपये में मिल रहा था वह 400 रुपये में दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी ने मोबाइल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी व्यवस्था की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
एसईई 2015 के कोऑर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी कहते हैं कि छात्र आराम से फॉर्म भर सकें इसलिए पहले ही हम अंतिम तारीख बढ़ाकर 4 अप्रैल कर चुके हैं। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईईएसई के वे स्टूडेंट जो बारहवीं का एग्जाम दे रहे हैं वे भी फॉर्म भर सकें इसलिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।
ऐसे स्टूडेंट जिन्होंने फॉर्म भरने में कोई त्रुटि की है वे उसे ठीक करने के लिए 3 व 4 अप्रैल को वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म में गलती सुधार सकेंगे।