फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   See Here, Answer Key of JEE-Advance

जेईई-एंडवास की आंसर-की आज होगी जारी, यहां देखें

Sun, 01 Jun 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jun 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
See Here, Answer Key of JEE-Advance

आईआईटी में एडमिशन के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-एडवांस) की आंसर-की रविवार को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही छात्र अपने स्कोर का आकलन कर सकते हैं कि उनके लिए आईआईटी का दरवाजा खुलेगा या नहीं।

25 मई को आयोजित की गई जेईई-एडवांस के छात्रों के लिए इस बार आंसर-की को चैलेंज करने की व्यवस्था भी की गई है।

आंसर-की पर दे सकते हैं कमेंट्स

See Here, Answer Key of JEE-Advance

जेईई-एडवांस की अधिसूचना के मुताबिक छात्र 5 जून तक आंसर-की पर अपने कमेंट्स दे सकते हैं। किसी भी तरह के संशोधन के लिए छात्रों को chairjee@adm.iitkgp.ernet.in पर अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी।

छात्रों से मिलने वाले सभी कमेंट्स पर आईआईटी कमेटी अपना निर्णय लेगी। इसके आधार पर आंसर-की में होने वाले अपडेट 6 जून को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

इस प्रक्रिया के बाद 8 जून को छात्रों की ऑप्टिकल रेस्पॉन्स शीट (ओआरएस) और रिकॉर्डेड रेस्पॉन्स जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओआरएस भी ऑनलाइन होगी जारी

See Here, Answer Key of JEE-Advance

पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल होने वाले छात्रों की ओआरएस ही ऑनलाइन जारी की जाएगी। इसके लिए छात्रों को 15 जून तक का समय मिलेगा।

सभी प्रतिक्रियाओं को संशोधन के बाद 19 जून को रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसमें जेईई-एडवांस के रैंक कार्ड छात्रों को अलग से नहीं भेजे जाएंगे। 20 जून से च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

ऐसी होगी कॉमन मेरिट लिस्ट

See Here, Answer Key of JEE-Advance

छात्रों की परफॉर्मेंस पर कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) जारी की जाएगी। इसके लिए हर विषय में 10 फीसदी कटऑफ और एग्रीगेट में 35 फीसदी कटऑफ निर्धारित है।

ओबीसी, एससी, एसटी की भी अलग लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट सभी आईआईटी सीटों पर ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed