{"_id":"28c97a21df84387de5f1bacb2d09bd85","slug":"school-fees-to-hike-by-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई हुई महंगी और ढीली होगी पैरेंट्स की जेब","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़ाई हुई महंगी और ढीली होगी पैरेंट्स की जेब
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Mar 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में नए सत्र से एक बार फिर अभिभावकों पर फीस वृद्धि की मार पड़ने जा रही है।
विज्ञापन
शहर के निजी स्कूलों ने अप्रैल से फीस में 10 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है, जो बस फीस पर भी लागू है। स्कूलों के मुताबिक अभिभावकों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। सभी स्कूल हर साल बढ़ रही फीस को बढ़ती महंगाई बता रहे हैं।
ज्यादातर स्कूलों में यह वृद्धि एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस और डेवलपमेंट चार्ज समेत अन्य सभी तरह की फीस पर लागू है। डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल आईपी भाटिया ने बताया कि एक अप्रैल से फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों ने गरीब बच्चों को पढ़ाने से किया इंकार
विज्ञापन
यह वृद्धि नए और पुराने दाखिलों पर लागू है। बस फीस में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। रॉकवुड स्कूल के निदेशक सुनित टंडन ने बताया कि नए सत्र से फीस में दस फीसदी तक की वृद्धि की गई है।
यह वृद्धि सभी तरह की फीस पर लागू है। अभिभावकों को इस संबंध में सर्कुलर दे दिया गया है। मैरी गोल्ड स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम शारदा ने बताया कि दस फीसदी फीस वृद्धि हुई है। एक अप्रैल से बढ़ी हुई फीस अभिभावकों को देनी होगी। वहीं नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल एलीना दयाल ने बताया कि आठ फीसदी तक अप्रैल से फीस में बढ़ोतरी की गई है।