फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school fees and bus fare will hike in private school from new session

नए सेशन से पैरेंट्स पर पड़ेगी दोहरी मार

Mon, 23 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
school fees and bus fare will hike in private school from new session

स्कूलों के नए सेशन में पैरेंट्स पर फीस की दोहरी मार पड़ेगी। स्कूल प्रबंधन फीस बढ़ाने की तैयारी में हैं तो बस ऑपरेर्ट्स किराया बढ़ाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकतर प्राइवेट स्कूल नए सेशन से 10 से 20 प्रतिशत फीस बढ़ा सकते हैं, जबकि बस यूनियन प्रति बच्चा 80 से 100 रुपये बढ़ा सकती है। हालांकि, कई बस ऑपरेटर्स फीस बढ़ा भी चुके हैं। अंकुर स्कूल के बस चालक बच्चों द्वारा ही फीस बढ़ाने की जानकारी पैरेंट्स तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, डीजल के रेट पहले के मुकाबले काफी नीचे आ चुके हैं। इसके बावजूद लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। इसकेपीछे यूनियन का तर्क है कि जो फीस अब तय होगी, वह सालभर केलिए होगी, जबकि डीजल के रेट इस दौरान कई बार बढ़ते-घटते रहेंगे। स्कूलों से 11 महीनों की फीस ही मिलती है। जून के पैसे नहीं दिए जाते हैं, जबकि ड्राइवर को 12 महीने की सैलरी देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जरा सी दूरी के भी देने होंगे 11 सौ

अब तक आपके बच्चे स्कूल बस में चढ़कर चंद किलोमीटर का भी सफर करते थे, तो आपको 900 से 1000 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। अब इसी दूरी के लिए प्रतिमाह 1000 से 1100 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, खरड़ इलाके से आने वाले बच्चों के पैरेंट्स से अभी 1500 रुपये तक लिए जाते हैं। इसमें भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मंजीत सिंह, प्रेसिडेंट, प्राइवेट स्कूल बस ऑपरेर्ट्स यूनियन ने बताया कि स्कूलों से हमें जून माह के पैसे नहीं मिलते। 11 महीने के पैसे ही मिलते हैं, जबकि ड्राइवर्स को 12 महीने की सैलरी देनी होती है। ऊपर से सैलरी बढ़ानी भी पड़ी है और मेंटेनेंस खर्च में भी इजाफा हुआ है। इसलिए 100 रुपये तक फीस बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed