{"_id":"907ccf98b61b850e078cc4e98f801cdb","slug":"sca-warns-university-adminstration-for-fine-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइन लगाने पर भड़की एससीए, आंदोलन की चेतावनी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फाइन लगाने पर भड़की एससीए, आंदोलन की चेतावनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी के बायो टेक्नोलॉजी विभाग में छात्रों से लाइब्रेरी की पुस्तकें न लौटाने पर चार हजार के लगाए गए फाइन पर एससीए भड़क गई है।
विज्ञापन
एससीए पदाधिकारियों अध्यक्ष राजन हारटा और महासचिव पीयूष सेवल की अगुवाई में विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. सुरेश कुमार से मुलाकात कर फाइन वसूले जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
एससीए का आरोप है कि लाइब्रेरी से ली गई किताबों को लौटाने के लिए छात्रों को किसी तरह की न तो सूचना दी गई और न ही नोटिस दिया गया। सीधे उनसे पुस्तकें न लौटाने पर चार चार हजार का फाइन वसूला गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व छात्रों पर ऐसा कोई फाइन नहीं वसूला गया। इस मांग को लेकर वे कुछ दिन पूर्व विभागाध्यक्ष एसएस कंवर से भी मिले थे, मगर उन्होंने फाइन न लगाने की मांग को पूरी तरह से नकार दिया।
छात्रों का आरोप नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं
विभाग में पीने के पानी और बिजली तक की उचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों से पहले ही फीस वसूल की जा रही है, मगर इसकी एवज में उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तो हर छात्र से 80 हजार तक फीस वसूली जा रही है, उस पर किताबें न लौटाने वाले छात्रों को लौटाने के लिये सूचित न कर सीधे भारी भरकम फाइन लगा दिया गया है।
शोध छात्रों को छह माह से छात्रवृत्ति तक नहीं दी जा रही है। एससीए पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फाइन लगाने के फैसले को वापस न लिया गया तो एससीए विभागाध्यक्ष और विवि अधिकारियों का घेराव करेगी।