फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sca demonstration at hpu againest fee hike

परीक्षा शुल्क के खिलाफ एचपी यूनिवर्सिटी में आंदोलन

Tue, 22 Apr 2014 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Apr 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
Sca demonstration at hpu againest fee hike

एचपी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म के नाम पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ एससीए ने मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय छात्र संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना और प्रदर्शन किया। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और सचिव पीयूष सेवल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को गुमराह कर लूटने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


छात्रों के हितों की मांग को प्रशासन अनसुना कर देता है। आधे अधूरे ऑनलाइन फार्म जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रास्पेक्टस के 160 रुपये और परीक्षा शुल्क 120 वसूला जा रहा है। एक ही विषय के फार्म भरने के लिए अलग-अलग फीस ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मांगें अनदेखा करने का लगाया आरोप

राजन हारटा ने बताया कि बीते सात महीनों से छात्र हित के जितने भी मुद्दे उठाए गए हैं प्रबंधन ने उन्हें अनसुना कर दिया है।

सालाना करोड़ों रुपये की वित्तीय मदद मिलने के बावजूद विश्वविद्यालय का वित्तीय संकट खत्म नहीं हो रहा। एससीए सचिव पीयूष सेवल ने बताया कि यदि परीक्षा फार्म के शुल्क में 160 रुपये की बढ़ोतरी वापिस नहीं ली गई तो एससीए छात्रों को लामबंद कर प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर देगी।

धरने के बाद अधिष्ठाता अध्ययन सुरेश कुमार और कुल सचिव मोहन झारटा को ज्ञापन भी सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed