फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanjuli college cancel the suspension of three girls

छात्रों के आगे झुका प्रशासन, निलंबन वापस

Tue, 08 Jul 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Jul 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
sanjuli college cancel the suspension of three girls

सेंटर ऑफ ऐक्सीलेंस संजौली कालेज प्रबंधन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सामने झुक गया है। तीन दिनों से लगातार हो रहे धरने प्रदर्शन के बाद कालेज प्रशासन ने छात्राओं का निलंबन वापिस ले लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को शहर के सभी कालेजों में एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद छात्राओं का निलंबन वापिस ले लिया गया। उधर एबीवीपी ने दावा किया है कि संजौली कालेज प्रबंधन ने छात्र संगठनों को कालेज परिसर के भीतर धरना प्रदर्शन करने की भी इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


एबीवीपी के संगठन मंत्री कौल नेगी ने बताया कि सोमवार को कालेज में धरना प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने छात्राओं का निलंबन वापिस लिया है। परिसर में धरना प्रदर्शन की भी छूट दे दी गई है। शर्त रखी गई है कि छात्र संगठन प्रदर्शन से पूर्व कालेज प्रशासन को एक बार सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय भरेटा ने कहा कि संजौली कॉलेज प्रबंधन ने तीन छात्राओं का निलंबन रद्द कर दिया है। यह छात्र समुदाय की जीत है। मंगलवार को कॉलेज में विजय जुलूस निकाला जाएगा।

वहीं, संजौली कॉलेज के प्रधानाचार्य जेएस नेगी का कहना है कि कॉलेज परिसर के भीतर किसी भी कीमत पर प्रदर्शन की छूट नहीं दी जाएगी चाहे मुझे कॉलेज से ट्रांसफर ही क्यों न करवा दिया जाए। उन्होंने बताया कि कॉलेज की तीन में से दो छात्राओं को निलंबन रद्द किया गया है।


एक छात्रा को अस्थायी तौर पर कक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। दो छात्राओं के अभिभावकों द्वारा जिम्मेवारी लेने के बाद उनका निलंबन रद्द हुआ है। तीसरी छात्रा के पिता अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए कक्षाएं लगाने की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed