{"_id":"1e264e750926ce1d800388b343052c7e","slug":"salary-distribution-in-universities-and-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय व डिग्री शिक्षकों की त्योहरी खुशियां हुई दोगुनी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
विश्वविद्यालय व डिग्री शिक्षकों की त्योहरी खुशियां हुई दोगुनी
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sat, 12 Oct 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की त्योहार की खुशियां दोगुनी होंगी।
विज्ञापन
शासन ने उनके एरियर की पहली किस्त के भुगतान के लिए 419 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है।
इसमें से 329 करोड़ रुपये एडेड डिग्री कॉलेजों के लिए, 36 करोड़ राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए और करीब 53 करोड़ सभी राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए जारी किए गए हैं।
विशेष सचिव राम गोपाल मौर्य की ओर से निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वे छठे वेतनमान के तहत जारी की गई रकम का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बीती 30 सितंबर को एरियर भुगतान के लिए 419 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी।
विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को छठे वेतनमान के तहत 1 जनवरी 2006 से लेकर 30 नवंबर 2008 तक का एरियर दिया जाना है। इसके लिए शिक्षकों ने लंबा संघर्ष किया।
विज्ञापन
इस बीच कई शिक्षक कोर्ट की शरण में भी गए। कोर्ट ने उन्हें एरियर का भुगतान किए जाने का आदेश उच्च शिक्षा विभाग को दिया था। कुछ शिक्षकों को इसका भुगतान हो भी चुका है।
ऐसे में शासन ने निदेशक उच्च शिक्षा को यह भी निर्देश दिया है कि भुगतान करते समय देख लिया जाए कि शिक्षकों को कहीं दोबारा तो एरियर नहीं दिया जा रहा।