फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rusa high power committee meeting in hpu shimla

106 क्रेडिट्स पर ही मिलेगी यूजी पास कोर्स डिग्री

Wed, 24 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
rusa high power committee meeting in hpu shimla

जून में पहले बैच को डिग्री देने, अन्य विश्वविद्यालयों में रूसा सीबीसीएस की डिग्री की मान्यता और प्रवेश लेने में छात्रों को दरपेश दिक्कतों का हल निकालने को हुई रूसा हाई पॉवर कमेटी की बैठक में तमाम समस्याएं उठीं।

विज्ञापन


कॉलेज शिक्षकों और प्राचार्यों ने नए सिस्टम और डिग्री के लिए आवश्यक क्रेडिट्स जैसी समस्याएं उठाईं। कमेटी ने निर्णय लिया कि नए सिस्टम के पहले और बाद के सभी बैच के छात्रों को यूजी पास डिग्री के लिए न्यूनतम 106 क्रेडिट्स की शर्त पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ महासचिव राम लाल शर्मा और संघ के अकादमिक सचिव जोगेंद्र सकलानी ने छात्रों से जुड़े मामलों को उठाया। इसे प्रशासन ने मानकर वीरवार को होने वाली विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में मंजूरी दिलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला हुआ कि रूसा सीबीसीएस सिस्टम में पहले और उसके बाद के सभी बैच के लिए डिग्री पास कोर्स के लिए न्यूनतम 106 क्रेडिट्स पूरे करने होंगे। जबकि आनर डिग्री को 120, डबल मेजर एंफेसिस को 135 क्रे डिट्स पूरे करने होंगे।

डिग्री के क्रेडिट्स पूरे करने को मेजर के सभी छह सेमेस्टर में दो दो मेजर विषय पढ़ 48 क्रेडेट्स, जबकि छठे सेमेस्टर में बिना माइनर के एडिशनल और इलेक्टिव कोर्स में से ही दो को मेजर माना जाएगा। इससे उसके 48 न्यूनतम क्रेडेट्स पूरे हो सकेंगे।

एनवायरनमेंट साइंस विषय के तीन क्रेडिट्स को न्यूनतम क्रेडिट के लिए जोड़े जाने की मांग मानी गई, मगर इसे सीजीपीए डिग्री का ग्रेड काउंट करने में नहीं जोड़ा जाएगा। बैठक में शिक्षकों की आनर और एंफेसिस डिग्री लेने वाले छात्रों को पीजी कोर्स में प्राथमिकता या अंक दिए जाने की मांग को भी विवि ने मानकर इसे नियमों में शामिल करने पर सहमति दी है।

कॉलेज शिक्षकों ने डबल मेजर पढ़ाने की अनुमति सिर्फ उन कॉलेजों को दिए जाने की मांग उठाई, जहां आवश्यक शिक्षक और आधारभूत सुविधा दी जाए। शिक्षकों ने नए सत्र के लिए एनसीटीई के तय मानकों के तहत बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए नियम और शर्तें तय कर सार्वजनिक करने की मांग उठाई।


शिक्षक नेताओं की मांग पर कुलपति ने रूसा में सुधार को लिए तमाम नियमों को विश्वविद्यालय के अधिनियम में शामिल करने की बात कही। रूसा में सुधार और डिग्री देने के लिए आम सहमति बनाए जाने के बाद अब ये मामले वीरवार को अकादमिक काउंसिल की बैठक में मंजूरी को रखे जाएंगे। इसके बाद इन्हें ईसी की मंजूरी दिलवाकर अधिनियम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed