{"_id":"74c8f906b4bf575f381f93197c02f1d5","slug":"rotation-hedship-pu-teacher-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटेशन हेडशिपः पीयू शिक्ष्ाक भूख हड़ताल पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रोटेशन हेडशिपः पीयू शिक्ष्ाक भूख हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के वीस दफ्तर के बाहर सोमवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनेटर डॉ. अजय रंगा और विरेंद्र गिल इंस्टीट्यूट में रोटेशन हेडशिप को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
उनके समर्थन में करीब दर्जन भर सीनेटर और यूआईएलएस के कई शिक्षक भी समर्थन में आ गए।
सुबह करीब 10.30 बजे डा. अजय रंगा अपने समर्थक सीनेटर के साथ वीसी दफ्तर के भीतर विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए।
शिक्षकों के इस तरह विरोध प्रदर्शन को लेकर पीयू कुलपति और विरोध कर रहे सीनेटर के बीच काफी देर तीखी कहासुनी भी हुई।
गोयल गुट उतरा रंगा के समर्थन
पीयू कुलपति दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे अजय रंगा को सीनेट के गोयल गुट का समर्थन मिला है।
सोमवार को अशोक गोयल, प्रो.केशल मल्होत्रा, डा. दिनेश तलवार, डा. एसएस सांघा सहित कई सीनेटर रंगा के समर्थन में खड़े थे।
दिन भर सीनेटर का धरना स्थल पर आना जाना लगा रहा। डा. अदय रंगा और विरेंद्र गिल ने आमरण भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया है। जबकि, प्रो.एचएस गोशल और सांगा आंशिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
उधर, देर रात भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों के लिए टेंट लगा दिया गया और रजाई का इंतजाम भी कर दिया।
कई इंस्टीट्यूट में कार्यवाहक डायरेक्टर
पीयू के विभिन्न इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर पद पर रोटेशन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है।
पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट, होटल मैनेजमेंट, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएएमएस) सहित पीयू की कई चेयर पर भी कार्यवाहक डायरेक्टर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
यूआईएलएस विवाद के बाद इन इंस्टीट्यूट में भी रोटेशन हेडशिप को लेकर आने वाले दिनों में पीयू प्रशासन को फैसला करना होगा।