{"_id":"6d41cde3e91138530d32ebd419eca927","slug":"result-of-compartment-exam-of-10th-class-in-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के कंपार्टमेंट के नतीजे जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दसवीं के कंपार्टमेंट के नतीजे जारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Aug 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा (इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस
विज्ञापन
एग्जामिनेशन) के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए गए।
मार्च में हुई इस परीक्षा के मई में घोषित हुए नतीजों में 12,839 छात्रों को इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा देनी थी। देशभर में 16 जुलाई को यह परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट सीबीएसई ने शनिवार को जारी कर दिया।
बोर्ड ने दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूल का रिजल्ट अपने क्षेत्र के उपशिक्षा निदेशक कार्यालय से सोमवार को दोपहर दो बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट के आधार पर जो छात्र अपने ग्रेड का सत्यापन कराना चाहते हैं वह सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।