{"_id":"0a10101c1718121a82dd55c81d174880","slug":"relief-to-punjab-nursing-students-in-case-of-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग स्टूडेंट्स पढ़ें फीस से जुड़ी राहत भरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सिंग स्टूडेंट्स पढ़ें फीस से जुड़ी राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 06 Aug 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने नर्सिंग कॉलेजों की फीसों मे बढ़ोतरी घटा कर कॉलेज प्रबंधकों और स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। यह जानकारी पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन सेवा सिंह सेखवां ने माता साहिब कौर नर्सिंग कॉलेज में दी। उन्होंने बताया कि बीएफयू की फीस बढ़ोतरी के बाद कॉलेज प्रबंधकों ने सरकार के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
इसके बाद बढ़ाई गई बढ़ोतरी वापस ले ली गई है। फीसों में सिर्फ 25 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। मीटिंग में सीएम के प्रमुख सचिव एसके संधू, सेहत सचिव हुसन लाल, डायरेक्टर रिसर्च एंड मेडिकल एजुकेशन डॉ. मनजीत कौर मोही, सेखवां, नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के प्रधान चरनजीत सिंह वालिया व महासचिव शिव आर्या मौजूद थे।
विज्ञापन
सेखवां ने बताया कि मीटिंग में हुए फैसले के बाद बीएससी नर्सिंग कॉलेजों से ली जाने वाली एफिलिएशन फीस 15 लाख से घटा कर नौ लाख कर दी गई है। पोस्ट बेसिक की फीस एक लाख हो गई है। नए कोर्सेज की एफिलिएशन फीस दो से डेढ़ लाख, सालाना एफिलिएशन फीस पचास से पच्चीस हजार कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रबंधकीय खर्च फीस बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की पांच से तीन लाख प्रतिवर्ष, पोस्ट बेसिक की ढाई से डेढ़ लाख, पीजी कोर्स की प्रति उम्मीदवार बारह हजार से 7.5 हजार कर दी गई है। इंस्पेक्शन फीस भी डेढ़ से एक लाख प्रतिवर्ष, सीटों में बढ़ोतरी की इंस्पेक्शन फीस ढाई से एक लाख, नए कॉलेजों की एफिलिएशन प्रोसेसिंग फीस पचास से बीस हजार कर दी गई है।
कॉलेजों की मांग पर सरकार ने एएनएम की फीसें 2007 से नहीं बढ़ाई थीं। अब एएनएम की फीस 28750 से बढ़ा कर 36 हजार और जीएनएम की फीस 40250 से बढ़ा कर 50300 रुपये कर दी गई है। ये फीसें 2015-16 सेशन में लागू होंगी।