{"_id":"48d1af5808287fc2369a8cb8708dc67b","slug":"relief-in-fee-for-flood-effected-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित छात्रों को नहीं देनी होगी फीस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आपदा प्रभावित छात्रों को नहीं देनी होगी फीस
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूद्रप्रयाग जिले के सरकारी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत आपदा प्रभावित छात्र-छात्राओं की एक वर्ष की फीस माफ होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को 428 विद्यार्थियों की फीस की धनराशि 29.37 लाख रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें,उत्तराखंड सरकार नहीं चाहती थी पंचायत चुनाव
विज्ञापन
प्रभावित विद्यार्थियों के शिक्षण शुल्क का भुगतान मुख्यमंत्री राहत कोष से किया गया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2013 में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हो गए छात्र-छात्राओं का एक वर्ष का शिक्षण शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
2013 में जारी हुआ था शासनादेश
इसके लिए 11 अक्टूबर 2013 को शासनादेश जारी कर दिया गया था। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जिला प्रशासन को 428 बच्चों की फीस माफ करने का नवंबर 2013 में प्रस्ताव भेजा था।
पढ़ें,सेना भर्ती में जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें
इसमें सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थानों (डिग्री कालेज, पालीटेक्निक) के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया।