{"_id":"0ac06c3d330e06fc088bbbdad721ea12","slug":"registration-will-graduate-in-6th-july-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जुलाई तक होंगे स्नातक में प्रवेश्ा के लिए रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छह जुलाई तक होंगे स्नातक में प्रवेश्ा के लिए रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौध्ारी चरणसिंह विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर पर दाखिला प्रक्रिया से छात्रों की बेरुखी ने विवि की चिंता बढ़ा दी है। स्नातक में नामांकन की संख्या उम्मीद से काफी कम होने के चलते विवि ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर छह जुलाई कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह तक विवि के 19 यूजी कोर्सेज में केवल 1,19,951 छात्रों के रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि विभिन्न कोर्सेज में 112818 सीटें हैं।
पिछले साल यूजी और पीजी कोर्सेज में साढ़े पांच लाख के करीब रजिस्ट्रेशन होने और अब तक नामांकन की स्थिति ने विवि को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
समय से दाखिले करने के दावे फिर फेल
स्नातक में रजिस्ट्रेशन की काफी कम संख्या के चलते विवि को मजबूरन तारीख बढ़ानी पड़ी है। विवि ने स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया को जुलाई के तीसरे सप्ताह तक खत्म करने के दावे किए थे।
विज्ञापन
इसी के चलते 30 जून तक स्नातक में रजिस्ट्रेशन की तारीख निर्धारित की थी। फिर से रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर छह जुलाई करने से विवि के अपने वादों पर ही प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन
पीजी में रजिस्ट्रेशन अब और होंगे देरी से
सीसीएसयू ने स्नातक में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने से पीजी में समय से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीजी में जून के आखिरी हफ्ते तक ऑनलाइन एडमिशन फार्म जारी होने थे। अब तो छह जुलाई के बाद ही पीजी रजिस्ट्रेशन फार्म आने की संभावना बढ़ गई है। जिससे प्रक्रिया और लेट होगी।