{"_id":"a8f0b12af54834bed45a0e6252f59ede","slug":"registration-start-for-9th-and-11-in-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: 9वीं व 11वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UP Board: 9वीं व 11वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की नौंवी व ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में इनका वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी अभी तक कोई विद्यालय यूजर आई और पासवर्ड लेने नहीं पहुंचा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौंवी व ग्यारहवीं कक्षा में पंजीकरण के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
अब, सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही किए जाने हैं। आवेदन परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in के माध्यम से किए जाने हैं।
परिषद के निर्देशानुसार राजधानी में 12 अगस्त से राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में विद्यालयों को यूजर आई और पासवर्ड समेत अन्य दस्तावेजों के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक विद्यालय ये दस्तावेत लेने नहीं पहुंच रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को सभी विद्यालयों से जल्द से जल्द इन्हें प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
10 अक्टूबर तक दें अभिलेख
12 अगस्त से शुरू की गई ये ऑनलाइन प्रक्रिया आगामी एक अक्टूबर तक जारी रहेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद विद्यालयों को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन नंबर युक्त नामावली एवं प्रत्येक छात्र-छात्रा के समग्र विवरणों से युक्त आवेदन पत्रों को डाउनलोड करके उसे मुद्रित कराना होगा।
इस हार्ड कॉपी की एक प्रति पर संबंधित छात्र-छात्रा एवं प्रधानाचार्य द्वारा शैक्षिक विवरणों की सत्यता प्रमाणित कर 10 अक्टूबर तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी उपलब्ध करानी होगी।
क्षमता से अधिक पंजीकरण किए तो फसेंगे
पंजीकरण प्रक्रिया में किया गया ये बदलाव क्षमता से अधिक आवेदन कराने वाले विद्यालयों को भारी पड़ेगा। आवेदन करने के लिए विद्यालयों को कई सूचनाएं भी देनी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन से पूर्व विद्यालयों को अपनी मान्यता और मान्य विषयों की जानकारी देनी होगी।
साथ ही, मान्यता नियमों के आलोक में विद्यालय के पास उपलब्ध भौतिक संसाधन, शिक्षण कक्ष एवं कक्षावार छात्र संख्या, भौतिक संसाधनों के आलोक में उनकी धारण क्षमता और विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के शैक्षिक विवरण के बारे में सूचनाएं भी उपलब्ध करानी होगी।
इसके बाद ही, कक्षा नौ व ग्यारह के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण से संबंध में विवरण देंगे। इस स्थिति में धारण क्षमता से अधिक पंजीकरण कराने पर विद्यालयों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
उधर, पंजीकरण प्रक्रिया में किए गए इस बदलाव के चलते अब, छात्रों को फर्जी स्कूलों से सर्तक रहने की सलाह दी जा रही है।
क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.आरपी मिश्र ने कहा कि अभी तक डीआईओएस कार्यालय के बाबुओं से सांठगांठ कर शिक्षा माफिया मान्यता प्राप्त विद्यालयों से फर्जी स्कूलों के छात्रों का पंजीकरण कराकर खेल कर लेते थे।
लेकिन, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ये संभव नहीं होगा। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि फर्जी स्कूलों और शिक्षा माफियाओं के फेर में फंसने से बचें।