यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में अस्सिटेंट के पदों पर भर्ती, करें आवदेन
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अस्सिटेंट के 750 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2015 है।
ऑनलाइन एग्जाम 30 अगस्त को लिया जाएगा। 20 अगस्त से कॉल लेटर डाऊनलोड किए जा सकेंगे। मासिक कुल वेतनमान 17 हजार रुपए अदा किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।
योग्यता का विवरण
अस्सिटेंट के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या फिर +2 में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक को क्षेत्रीय भाषा के बारे में जानकारी होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवदेक की जन्म तिथि 1 जुलाई 1987 और 30 जून 1997 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
ऑनलाइन एग्जाम 250 अंकों का होगा। इसमें पांच सेक्शन होंगे। रीजनिंग, इंग्लिश, मैथ, जीके और कंप्यूटर। हर सेक्शन से 40-40 सवाल पूछे जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 450 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 75 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।