{"_id":"0e08150028420b6b54d45058b8fe4180","slug":"raging-in-hevat-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग: घर में जाकर सीनियरों ने जूनियर को पीटा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रैगिंग: घर में जाकर सीनियरों ने जूनियर को पीटा
लखनऊ/सचिन त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Sep 2013 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया सत्र शुरू होते ही हीवेट पॉलीटेक्निक में रैगिंग शुरू हो गई है। रैगिंग का विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने सोमवार को दो जूनियरों को उनके घर पर पहुंचकर पीट दिया।
विज्ञापन
ये दोनों जूनियर संस्थान के नजदीक ही अपने किराए पर कमरा लेकर वहां रह रहे हैं। जूनियरों ने रैगिंग की शिकायत प्रधानाचार्य से की है और कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य ने कहा है कि सीनियरों की पहचान कराके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हीवेट पॉलीटेकिभनक में प्रथम वर्ष के दो छात्रों ने सोमवार को प्रधानाचार्य विनोद कुमार के पास रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई। दोनों छात्रों ने कहा है कि वे रहीम नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि अक्सर कई सीनियर उन्हें तंग करते हैं। संस्थान से वापस जाते समय रोजाना कुछ वे रास्ते में उन्हें रोक लेते हैं। कई बार जबर्दस्ती उनके कमरे पर आ जाते हैं।
कमरे पर गाली-गलौज करने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी करते हैं। जूनियर छात्रों के अनुसार वे सीनियर छात्रों के नाम नहीं जानते हैं लेकिन सामने आने पर उनको पहचान लेंगे।
छात्रों की शिकायत पर प्रिंसिपल ने संस्थान के रिकॉर्ड में लगी सीनियर छात्रों की फोटो से दोषी छात्रों की पहचान करवाने का आश्वासन दिया है।