{"_id":"d9aa40375a6ce75615c8cfc5bd65d1d7","slug":"pusu-workers-protest-in-dav-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर पुसू का डीएवी कालेज में धरना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
समस्याओं को लेकर पुसू का डीएवी कालेज में धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Aug 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
डीएवी कालेज सेक्टर-10 के कैंपस से लेकर गर्ल्स और ब्यॉयज हॉस्टल की समस्याओं को लेकर शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल (पूसू) पार्टी के कालेज अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुरलाल सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सुबह पहले कालेज की समस्याओं को हल करने के लिए प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। लेकिन, जब प्रिंसिपल ने उनकी मांगें नहीं सुनी, तो उनके रवैये से नाखुश होकर कालेज के तीन विद्यार्थी बीए फाइनल छात्र गुरबख्शीश सिंह, बीए सेकेंड ईयर छात्र छात्र गुरपिंदर सिंह और बीए फर्स्ट छात्र गुरप्रीत सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
बीए फर्स्ट ईयर छात्र गुरलाल सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएगी, तब तक भूख हड़ताल जारी करेगी।