{"_id":"80f585596790d2f994378a67a81f49ef","slug":"punjab-university-syndicate-meetings-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट मीटिंग आज, माहौल गरमा सकते हैं ये मुद्दें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सिंडीकेट मीटिंग आज, माहौल गरमा सकते हैं ये मुद्दें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 May 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र का मामला फिर से गरमा गया है। क्योंकि चुनाव परिणाम घोषित होते ही आचार संहिता हट चुकी है तो पीयू सिंडीकेट इस मामले पर कल फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आज पीयू सिंडीकेट बैठक में शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 60 से 65 किए जाने का प्रस्ताव सिंडीकेट एजेंडे में शामिल हो सकता है। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) इस मामले को लेकर पीयू प्रशासन पर कड़ा दबाव बना रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूटा की ओर से 19 अप्रैल को जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 65 किए जाने का प्रस्ताव पास कर कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर के पास भेजा गया। कुलपति ने भी पूटा प्रधान देवेंद्र सिंह, सीनेटर जीके चतरथ, अशोक गोयल सहित कई सीनेट सदस्यों की एक कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कमेटी की रिपोर्ट पर कुलपति ने भी मामले को एजेंडा बनाकर 18 मई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में लाने का सुझाव दिया है। मई अंत में पीयू कैंपस में 4-5 वरिष्ठ प्रोफेसर रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों की एक लॉबी रिटायरमेंट से पहले ही उम्र को 65 कराने की जीतोड़ कोशिश कर रही है।
धनवंतरी मामले में सिंडीकेट लेगी फैसला
सेक्टर-46 स्थित धनवंतरी कॉलेज में 200 से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य का मामला प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल के दरबार में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार पीयू प्रशासन ने सिंडीकेट बैठक में फिर से धनवंतरी कॉलेज के मामले को सप्लीमेंटरी एजेंडे में शामिल करने का फैसला लिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि इस मामले में राज्यपाल ने पीयू प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा है।
ब्लाइंड स्टूडेंट की फीस का मसला भी उठेगा
पीयू लॉ विभाग के स्टूडेंट और हॉस्टल नंबर तीन में रहने वाले ब्लाइंड स्टूडेंट बिल्लू की हॉस्टल फीस का मसला भी सिंडीकेट में आएगा। पीयू कुलपति की ओर से ब्लाइंड स्टूडेंट को फीस में छूट को लेकर गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसे पीयू सिंडीकेट की मंजूरी दी जाएगी।
कमेटी ने सिर्फ हॉस्टल और ट्यूशन फीस माफ करने का सुझाव दिया है, जबकि बिल्लू ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए मैस और कैंटीन बिल भी माफ करने को लेकर डीयूआई और कुलपति को चिट्ठी लिखी थी। पीयू डीएसडब्ल्यू ने मामले में नियमों का हवाला देते हुए छूट से मना कर दिया था।