फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Student Council Leader Chandan Rana Interview

मिलिए, पीयू स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान चंदन राणा से

Mon, 19 May 2014 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Student Council Leader Chandan Rana Interview

पीयू की स्टूडेंट काउंसिल का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2013 के पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए एनएसयूआई ने पहली बार काउंसिल में जगह बनाई, साथ ही प्रधान पद का पद भी हासिल कर लिया।

विज्ञापन


पीयू के बायोफिजिक्स विभाग से पीएचडी कर रहे चंदन राणा ने पुसू नेता सतवंत सिंह को 838 वोटों के अंतर से हराया था। अमर उजाला ने चंदन राणा से साल भर में काउंसिल में रहते हुए उनकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


26 साल के चंदन राणा स्टूडेंट काउंसिल में प्रधान बनने वाले पहले पीएचडी स्टूडेंट हैं। हमीरपुर (हिमाचल) निवासी राणा का मानना है कि राजनीति में आने के लिए आज शिक्षित होना जरूरी है। राहुल गांधी द्वारा नेशनल स्तर पर बुलाई जाने वाली बैठकों में राणा को उनकी उच्च शिक्षा के कारण खास तव्वजो मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने बताया कि 2007 में लिंगदोह नियमों के कारण ही पीयू कैंपस में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर को वोटिंग का अधिकार दिया गया। इससे उन्हें भी राजनीति में आने का मौका मिल सका।


राणा पहले सोपू सदस्य थे, बाद में सोपू के कई बड़े नेताओं के साथ उन्होंने एनएसयूआई ज्वाइन कर ली। राणा कहते हैं कि आज के दौर में लोग शिक्षित नेता को ही प्राथमिकता देते हैं।

2013 में एनएसयूआई के एजेंडे के वादे------------------------------हकीकत
-पीयू में ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा----------------------(पीयू प्रशासन ने 2014 सत्र से सभी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स की फीस में कटौती होगी------(पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट काउंसिल की सहमति से 5 फीसदी फीस बढ़ाने का फैसला लिया)  
-पीयू के सभी विभागों में रेगुलर फैकल्टी की नियुक्ति होगी--------(पीयू में अभी भी 600 पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है)
-पीयू में छात्रों की अटेंडेंस को 75 से 60 फीसदी किया जाएगा-----(पीयू में 75 फीसदी अटेंडेंस पर ही रोल नंबर जारी हो रहे हैं)
-पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टेट दिलाया जाएगा।-----------------(पीयू को सेंट्रल स्टेट मिलने पर कोई प्रोग्रेस नहीं हुई)
-पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट में पास प्रतिशत 50 से 34 फीसदी कराया जाएगा-(पीयू ने पास प्रतिशत 50 से बढ़ाकर 55 फीसदी कर दिया है)
पीयू में प्लेसमेंट सेल को अपग्रेड किया जाएगा---------------------(पीयू प्लेसमेंट सेल के तहत इस बार 1600 ने रजिस्ट्रेशन करवाया।
-पीयू में फीमेल पुलिस पोस्ट स्थापित होगी।-----------------------(पीयू में फीमेल पुलिस पोस्ट स्थापित नहीं हो सकी)
-पीयू परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर घोषित होगा-----------------(पीयू के लॉ सहित कई विभागों का रिजल्ट समय पर घोषित नहीं हो सका)
-पीयू में स्मार्ट क्लासरूम शुरू होंगी-----------------------------(पीयू के कुछ विभागों में ही यह सुविधा शुरू हो सकी है)
-पीयू लाइब्रेरी के आउटर रीडिंग हॉल का विस्तार-----------------(अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई)

अगले चुनाव में इन मुद्दों को करेंगे पूरा  
-पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के लिए नए सिरे से तैयारी।
-पीयू सीनेट में स्टूडेंट को प्रतिनिधित्व की मंजूरी दिलाना।
-पीयू कैंपस में सिक्योरिटी को बेहतर बनाना का मुद्दा
-पीयू में लेडी पुलिस पोस्ट स्थापित कराई जाएगी।
-पीयू लाइब्रेरी के आउटर रीडिंग हाल का विस्तार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed