{"_id":"997b99ea539d69e2655c7f58c81c8a74","slug":"punjab-university-student-council-election-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"YOI-PPSU का पैनल घोषित, जानिए कौन-कौन?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
YOI-PPSU का पैनल घोषित, जानिए कौन-कौन?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
यूथ ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (वाईओआई) ने छात्र संघ चुनाव के लिए अपने पैनल की घोषणा सोमवार को पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर की।
विज्ञापन
संगठन की ओर से जगराज मान को प्रेसिडेंट, गुरप्रीत गिल को कैंपस प्रेसिडेंट, गुरशरण सिंह जोरा को वाइस प्रेसिडेंट, बलविंदर पाल को चेयरमैन, गुरप्रीत सिंह पहलवान को पार्टी इंचार्ज और लखविंद्र सिंह को साउथ कैंपस इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दूसरी ओर पाल पहलवान स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (पीपीएसओ) ने भी अपने पैनल की घोषणा की। अमरिंद्र सिंह कैप्टन को प्रेसिडेंट, अजनीत सिंह घुम्मन को पार्टी प्रेसिडेंट, रसकिरत कौर को पार्टी इंचार्ज और रुपिंद्र सिंह को कैंपस प्रेसिडेंट कैंडिडेट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
अमरिंद्र सिंह कैप्टन ने सोई और एनएसयूआई पर छात्र मुद्दों को छोड़ ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों संगठन पार्टी के बड़े नेताओं को कैंपस में बुला रही हैं।
विज्ञापन