{"_id":"4eb9b64297cc566a248fe46f2897dba5","slug":"punjab-university-student-council-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की 2 खबरें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की 2 खबरें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पुसू) ने स्टूडेंट सेंटर पर छात्र संघ चुनाव के लिए पैनल घोषित कर दिया। पुसू फाउंडर जसकरन सिंह बराड़ ने पैनल की घोषणा की। अपने चुनावी एजेंडे के बारे में बताते हुए सतविंद्र सिंह नवल ने बताया कि वह कैंपस में लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
साइंस लैब की रेनोवेशन और साउथ कैंपस में लाइब्रेरी की मांग भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्ट और नशा फैलाने वाली राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले संगठनों का विरोध करते हैं। कैंपस को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएंगे। पैनल में नए और पुराने चेहरों को शामिल किया है। कोशिश की गई है कि यूनिवर्सिटी का हर विभाग कवर हो जाए।
विज्ञापन
यह है पैनल
एंथ्रोपोलॉजी विभाग के निखिल को कैंपस चेयरमैन, बीए बीएड के जगबीर सिंह को नॉर्थ कैंपस प्रेसिडेंट, अमन धीमान को साउथ कैंपस इंचार्ज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से मनिंद्र सिंह को कैंपेन इंचार्ज, बरिंद्र सिंह को एग्जीक्यूटिव इंचार्ज नॉर्थ कैंपस, यूआईएलएस से हार्दिक आहलूवालिया को प्रेस सेक्रेटरी, सुरखाब सिंह को जनरल सेक्रेटरी, पार्थ बब्बर को ऑल कॉलेज चेयरमैन, बायोफिजिक्स से साहिल जजलान को वाइस प्रेसिडेंट, मलकीत सिंह और बलजिंद्र सिंह दयाल को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नवजोत सिंह को नॉर्थ कैंपस इंचार्ज घोषित किया है।
विज्ञापन
सोई और एचएसए मिला सकते हैं हाथ
एनएसयूआई को पछाड़ने के लिए सोई और एचएसए के बीच गठबंधन हो सकता है। दोनों ही छात्र संगठनों के दोस्ती बढ़ रही हैं। एचएसए पिछले काफी दिनों से कैंपस में सक्रिय भूमिका में है। हाल ही में युवा छात्र संगठन का विलय भी एचएसए में हो चुका है।
दोनों संगठनों के प्रथम श्रेणी के छात्र नेताओं के बीच इन दिनों इस तरह की खुशबूदार खिचड़ी पक रही है। सोई के एक छात्र नेता ने तो संशय खत्म करते हुए गठबंधन की बात स्वीकार कर ली है। छात्र नेता ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में हो सकता है इसकी घोषणा भी हो जाए।
सोई के एक अन्य छात्र नेता ने भी इस तरह की बातों को सही बताया। एचएसए के छात्र नेता ने बताया कि प्रेसिडेंट पद सोई को देकर तीनों पद मिलने पर हो सकता है गठबंधन हो जाए।
चर्चा यह भी है कि दोनों संगठनों के साथ इनसो भी जुड़ सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से जुड़ा छात्र संगठन भी महा गठजोड़ का हिस्सा बन सकता है। इस तरह की चर्चाएं इन दिनों कैंपस में जोर पकड़ रही हैं।