{"_id":"58006b363016ad61128026e56364b5ae","slug":"punjab-university-senate-meeting-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा, पढ़िए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सीनेट में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा, पढ़िए
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Mar 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन हुई पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट मीटिंग में फीस वृद्धि के मुद्दे के अलावा कई मामले उठाए गए, जिन पर खूब चर्चा हुई और आखिर में आपसी सहमति से उन्हें पास भी कर दिया गया।
- नॉन टीचिंग प्रधान दीपक कौशिक ने 130 क्लर्क की पोस्ट दोबारा विज्ञापित करने, अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर और हेल्थ पॉलिसी का मुद्दा उठाया।
- जीसीजी-42 में प्रोफेसर और सीनेटर डा.दलीप ने सेक्टर-25 साउथ कैंपस में गेट बनाने का मुद्दा उठाया।
- एमसीएम कालेज प्रिंसिपल डा.पुनीत बेदी ने फंड जुटाने में एल्युमनी की सहायता लेने का सुझाव दिया।
- प्रो.राजेश गिल ने पीयू सीनेट में आर्ट्स संकायों के साथ फंड आवंटन में भेदभाव को लेकर आवाज उठाई।
- प्रो.एसएस सांगा ने पंजाब के ग्रामीण स्कूलों से पढ़ाई करने वालों को पीयू कैंपस में 2 सीटें रिजर्व करने का मामला फिर उठाया।
- प्रो.कुलदीप सिंह ने कालेजों में रिसर्च सेंटर का मुद्दा उठाया।
- प्रो.कर्मजीत ने सभी प्रोजेक्ट का समय निर्धारण किए जाने की मांग की।
- सीनेटर दीपक कौशिक ने नॉन टीचिंग पदों को प्रमोशन से पद भरने और विधवा पेंशन स्कीम जल्द लागू करने की मांग की।
- विरेंद्र गिल ने डायरेक्टर स्पोर्ट्स का पद भरने की मांग रखी।
- डा.एम्नुअल नाहर ने यूसोल में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को बेहतर करने की मांग की।
- अजय रंगा ने पीयू में डा.अंबेडकर चेयर और रविदास चेयर पर काम नहीं होने का मुद्दा उठाया।
- सीनेटर डा.लीलू राम ने कालेज शिक्षकों को भी पीएचडी के बाद 5 इंक्रीमेंट और एपीआई स्कोर का मामला उठाया।
सीनेट में किसने क्या कमेंट किया
सिंडीकेट मिनट्स की दो पौथिया भेज दी: रघुबीर दयाल
अपनी प्रशंसा भी सुन लिया करो : जीके चतरथ
सीनेटर साहब अब बुझा दो लाल बत्ती: दीपक कौशिक
इस पूरे मामले में वीसी ही दोषी : दलबीर सिंह ढिल्लो
जिसकी सरकार है वो पुलिस वालों पर केस दर्ज कराए : सत्यपाल जैन
सीनेट से जुड़ी अन्य जानकारियां
- पीयू सीनेट एजेंडे में शामिल 100 से अधिक प्रस्ताव में से 17 पर ही दिनभर में चर्चा हो सकी।
- डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस सीनेट बैठक में अंतिम समय तक मौजूद रहे।
- पीयू सीनेटर ने गरीब विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक स्कॉलरशिप देने का सुझाव दिया।
- जाने माने लेखक खुशवंत सिंह और प्रो.जीके चड़्डा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
- रघुबीर दयाल ने पीयू बजट डॉक्यूमेंट को लेकर कई गलतियां सीनेट में गिनाई।
- सीनेट में पीयू में खाली पदों को भरने का मुद्दा भी उठा।
- सीनेटर रघुबीर दयाल ने पीयू में सभी कंस्ट्रक्शन वर्क पर व्हाइट पेपर जारी करने की मांग की।
पीयू सीनेट ने 506.55 करोड़ बजट को मंजूरी
पीयू सीनेट ने 2014-15 सत्र के लिए 506.55 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार आगामी सत्र में पीयू को विभिन्न मंद से 224 करोड़ की आय होने की उम्मीद है, जिसमें से 71.44 करोड़ स्पांसर स्कीम और 22.44 करोड़ यूसोल से मिलने की
उम्मीद है। 47.82 करोड़ रुपये पीयू को सेल्फ फाइनेंस कोर्स के अलावा 68.35 करोड़ एग्जाम फीस और 14.80 करोड़ अन्य स्रोत से आय होगी। बैठक में पीयू कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर ने बताया कि पीयू को अभी तक 110 करोड़ की ग्रांट मिल चुकी है और मार्च अंत तक 53 करोड़ भी मिलने की उम्मीद है। ग्रोवर ने कहा कि पंजाब सरकार से भी उसके हिस्से का 5 करोड़ बकाया इसी महीने तक मिलने की उम्मीद है।