{"_id":"0ffc50d9301ecf8ed7d5767a059ba337","slug":"punjab-university-ragistrar-post-interview-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू को जल्द मिलेगा नया रजिस्ट्रार, पढ़िए इंटरव्यू शेड्यूल ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू को जल्द मिलेगा नया रजिस्ट्रार, पढ़िए इंटरव्यू शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के अगले रजिस्ट्रार के लिए 14 और 15 जुलाई को इंटरव्यू हो रहे हैं। इसके लिए उच्च स्तरीय चयन समिति गठित हुई है। पहले सिंडीकेट की अगले माह होने वाली बैठक में मुहर लगेगी, फिर सीनेट की सितंबर या अक्तूबर में होने वाली बैठक में इस नियुक्ति पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
इसके बाद नए रजिस्ट्रार की ज्वाइनिंग होगी। पीयू के रजिस्ट्रार पद की दौड़ में कुछ सीनेट सदस्य और पीयू के शिक्षक भी हैं। पीयू में पिछले कई सालों से प्रोफेसर ही रजिस्ट्रार बनते आए हैं। हालांकि पहले इस पद पर गैर-शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कर्मचारी भी नियुक्त होते थे। पीयू की ओर से रजिस्ट्रार के पद के लिए 31 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
पीयू के रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त कार्यभार डीयूआई प्रो. एके भंडारी के पास है। प्रो. भंडारी ने लगभग चार महीने पहले रजिस्ट्रार के पद से त्याग पत्र देकर डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) के पद पर ज्वाइन किया था। लेकिन पीयू के कुलपति ने प्रो. भंडारी को ही अगले आदेशों तक रजिस्ट्रार के पद का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया था।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि पीयू के कुलपति की ओर से गठित समिति ने यह तय किया था कि पीयू के रजिस्ट्रार पद पर चार साल के लिए डेपुटेशन पर आईएएस या सेंट्रल सर्विसेज कोई अधिकारी आ सकता है।
पूटा ने पहले इसका विरोध किया और बाद में सिंडीकेट में विरोध हुआ तो यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया था। ऐसे में इस बार भी इस पद पर किसी शिक्षक के नियुक्ति होने की उम्मीद है।