फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university post graduate course admission notification

पीयू से पीजी कोर्स में दाखिले का नोटिफिकेशन, करें आवेदन

Sun, 26 Apr 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Apr 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
punjab university post graduate course admission notification

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने जुलाई 2015 सत्र में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू के 45 कोर्स में दाखिला पीयू द्वारा आयोजित पीजी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटीपीजी) के तहत होगा। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार सभी कोर्स संबंधी पूरी जानकारी पीयू वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


एंट्रेंस के लिए 12 मई तक करें आवेदन
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के लिए 12 मई तक स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 13 और 14 जून को पीजी कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। स्टूडेंटस को 12 मई लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन


15 मई तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी। 18 मई तक फोट, सिग्नेचर और अन्य जानकारी देनी होगी। 29 मई को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार आवेदन संबंधी सभी कम्यूनिकेशन ऑनलाइन ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स के लिए आवेदन
पीयू के 45 पीजी कोर्स में एलएलएम, एमसीए, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमए इंग्लिश, एमए ज्योग्राफी, मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनामिक्स, एमकाम (आनर्स)एमबीए, मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के अलावा साइंस, इंजीनियरिंग और मैनेमजेंट संकाय में पीजी कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के तहत होगा।


पत्राचार से एमएड बंद
पीयू ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निग में एमएड पत्राचार कोर्स को बंद करने का फैसला लिया है। एनसीईटी के निर्देश पर पीयू ने एमएड दो वर्ष की कर दी है। साथ ही 2015 सत्र में एमएड पत्राचार को खत्म करने का फैसला लिया है। एमएड पत्राचार में हर साल 150 इन सर्विस टीचर्स को दाखिला दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed