फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university forms

पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ना है तो ये खबर जरूर पढ़ें

Fri, 10 Jan 2014 11:30 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण / अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण / अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
punjab university forms
रैंकिंग में देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी पीयू अगले सत्र (2014-15) से एग्जामिनेशन सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी में है।
विज्ञापन


अगले सत्र से पीयू के काउंटर से मैनुअल आवेदन फार्म की बिक्री पूरी तरह से बंद हो जाएगी। पीयू  और इससे एफिलिएटेड 188 कालेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले से लेकर एग्जामिनेशन फार्म भरने, रिजल्ट, रिवेल्यूएशन, माइग्रेशन और यहां तक डिग्री भी अब एक क्लिक में उपलब्ध होगा।

पीयू प्रशासन ने एग्जामिनेशन सिस्टम में बड़े स्तर पर बदलाव का प्रोजेक्ट तैयार कर उस पर काम शुरू कर दिया है। प्रयोग सफल रहा तो अगले कुछ महीनों में इसे पूरी तरह से लागू भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीयू के सभी आवेदन फार्म ऑनलाइन होने से पीयू को हर साल आवेदन फार्म की खरीद के 30 लाख से अधिक की बचत होगी। आवेदन फार्म बेचने में के लिए तैनात कर्मचारियों के वेतन पर लाखों का खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन फार्म की कालाबाजारी पर भी पूरी तरह से रोक लग जाएगी। पंजाब और अन्य राज्यों में दराज इलाकों के विद्यार्थियों को आवेदन फार्म ब्लैक में लेने के लिए कई गुणा अधिक खर्च करना पड़ता था।
 
नए सिस्टम से 3.50 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
एग्जामिनेशन शाखा से मिली जानकारी अनुसार पीयू से हर साल 3.50 लाख से अधिक विद्यार्थी पीजी और यूजी कोर्स के लिए आवेदन फार्म भरते हैं।

पीयू में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर 1.50 लाख, पीजी के 44 हजार, यूसोल से 22 हजार के करीब युवा विभिन्न एग्जाम में अपीयर होते हैं। पूरा सिस्टम ऑनलाइन होने से इन सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

उधर पीयू अधिकारियों का मानना है कि ऑनलाइन आवेदन से लेकर दाखिला करना और रिजल्ट सभी सुविधाऐं ऑनलाइन होने से देश के अन्य राज्यों और यहां तक कि विदेशों से भी युवा आकर्षित होंगे। पीयू को आर्थिक तौर पर भी काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जमा होगी स्टूडेंट की फीस
पीयू में जुलाई 2014 सत्र से फीस जमा करने के लिए एसबीआई काउंटर पर लगने वाली लाइनें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

8 दिसंबर को पीयू सीनेट में प्रो.अनिल मोंगा ने फीस जमा करने के लिए लंबी लाइनों का मुद्दा उठाया था। अब पीयू विद्यार्थियों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड से फीस की सुविधा देने की तैयारी में है।

इस प्रस्ताव को फाइनल करने के लिए एक कमेटी विभिन्न तथ्यों पर मंथन कर रही है। नए सिस्टम से विद्यार्थी कहीं से भी अभिभावकों के कार्ड से पीयू के खाते में फीस ट्रांसफर कर सकेंगे।

पीयू का सिटीजन चार्टर तैयार, आज अधिकारियों का ट्रेनिंग सेशन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से अब पीयू परीक्षा विभाग से जुड़े हर काम की सीमा निर्धारित कर दी है। पीयू ने अपना सिटीजन चार्टर तैयार कर लिया है।

कई दिनों से इसका ट्रायल भी चल रहा है। सीईओ प्रो.परविंदर ने बताया कि शुक्रवार को सिटीजन चार्टर से जुड़े करीब 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया है।

जानकारी अनुसार 14 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे पीयू कुलपति सिटीजन चार्टर का शुभारंभ करेंगे। इस नई प्रक्रिया से पीयू एग्जामिनेशन सिस्टम से जुड़ी हर समस्या का हल 2 से 5 दिन के अंदर कर दिया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। 

पीयू के स्टूडेंट को सैकड़ों मील दूर बैठे ही सिर्फ एक ईमेल से सारी दिक्कत दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि पीयू सिटीजन चार्टर को लेकर अमर उजाला ने ही सबसे पहले 22 अक्तूबर को खबर प्रकाशित की थी।


पीयू 2014-15 से हर तरह के प्रिंट आवेदन फार्म बंद करने की तैयारी में है। पीजी स्तर पर ऑनलाइन आवेदन का प्रयोग पूरी तरह सफल रहा है। पीयू एग्जामिनेशन सिस्टम में यह काफी बड़ा बदलाव होगा। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए ही नए सिस्टम को अपनाया जा रहा है।
प्रो.परविंदर सिंह (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed