{"_id":"6f0bb33778440cdaf932c73d32879b22","slug":"punjab-university-bsc-chemistry-honors-course-admission-notification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में दाखिले की पढ़ें डिटेल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में दाखिले की पढ़ें डिटेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Apr 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। मई अंत में घोषित होने वाले रिजल्ट से पहले ही स्टूडेंट्स के बीच ग्रेजुएट स्तर पर बेहतर कोर्स में दाखिले को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। अभिभावक भी बच्चों को पसंद के कोर्स में दाखिले को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों से इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में दाखिले के अलावा आनर्स कोर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल में दाखिले के अलावा भी युवाओं के पास ढेरों विकल्प हैं।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के आनर्स कोर्स में दाखिला पाना बेहतर कैरियर की गांरटी माना जाता है। युवाओं के बीच साइंस ग्रेजुएट कोर्स काफी पॉपुलर हैं। आगामी सत्र में भी पीयू के आनर्स कोर्स में दाखिले के लिए कड़ा कंपीटीशन होगा।
विज्ञापन
बीएससी केमिस्ट्री (आनर्स) पहली पसंद
12वीं नॉन मेडिकल के बाद पीयू के साइंस आनर्स कोर्स दाखिले के लिए पहली प्राथमिकता होते हैं। इन कोर्स में डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री से बीएससी (आनर्स) स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहता है। केमिस्ट्री विभाग में बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स(पांच वर्षीय) के लिए इस बार भी रिकार्ड आवेदन आने की उम्मीद है।
बीएससी या एमएससी केमिस्ट्री की डिग्री के बाद विभाग से करीब शत प्रतिशत स्टूडेंट्स की कैंपस प्लेसमेंट हो जाती है। शुरूआती स्तर पर ही स्टूडेंट्स को 30 से 50 हजार प्रति महीने का पैकेज मिल जाता है। फार्माश्यूटिकल कंपनियां भी केमिस्ट्री स्टूडेंट्स को हाथों हाथ लेती हैं।
बीएससी की 58 और एमएससी की 15 सीटों के लिए एंट्रेंस होगा
पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री में बीएससी आनर्स कोर्स में 58 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। एमएससी आनर्स कोर्स के लिए 15 सीटों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से दाखिला दिया जाएगा। जबकि बीएससी आनर्स के स्टूडेंट्स को सीधे ही एमएससी में दाखिला मिलता है।
डेढ़ घंटे का होगा एंट्रेंस टेस्ट
बीएससी केमिस्ट्री(आनर्स) में दाखिला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। डेढ़ घंटे के टेस्ट में स्टूडेंट्स को 180 सवालों के जवाब देने होंगे। टेस्ट में 11वीं और 12वीं स्तर के गणित,फिजिक्स और केमिस्ट्री के आब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। जानकारी अनुसार बीएससी कोर्स में कॉमन एंट्रेंट टेस्ट में 300 रैंकिंग वाले स्टूडेंट्स को दाखिले की उम्मीद है।
सीईटी टॉपर ने चुना केमिस्ट्री विभाग में दाखिला
2014 में पीयू द्वारा अंडर ग्रेजुएट कॉमन एडमिशन (सीईटी) टेस्ट के तहत टॉप करने वाले हर्षित संधू ने केमिस्ट्री विभाग में ही दाखिला लिया था। संधू ने बताया कि विभाग से डिग्री कर विभिन्न इंडस्ट्री, रिसर्च और टीचिंग में काफी स्कोप है। हर्षित बीएससी केमिस्ट्री के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी भी कर रहा है। सीईटी के टॉपर हर्षित को 6 हजार सालाना की स्कॉलरशिप भी मिलती है।
कम खर्च में बीएससी की डिग्री
देश की नंबर वन पंजाब यूनिवर्सिटी से बीएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई मध्यम वर्गीय स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार है। जानकारी अनुसार प्रति वर्ष कोर्स की पढ़ाई का खर्च करीब 10 हजार रुपये तक आता है। हॉस्टल के लिए स्टूडेंट्स को अतिरिक्त पेमेंट करनी पड़ती है।
28 अप्रैल तक ऑनलाइन करें आवेदन
बीएससी केमिस्ट्री (आनर्स) करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को 28 अप्रैल तक पीयू की वेबासाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 23 मई को पीयू द्वारा एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग के बाद ही स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा।
बीएससी केमिस्ट्री(आनर्स)में दाखिले के लिए हर साल स्टूडेंट्स में काफी मारामारी रहती है। अधिकतर स्टूडेंट्स पहली च्वॉयस में इसी सब्जेक्ट को चुनते हैं। इस कोर्स के बाद युवाओं के लिए जॉब के ढेरों रास्ते खुल जाते हैं। स्टूडेंट्स को विदेशों से भी फैलोशिप मिलती है। विभाग में रिसर्च की उच्च स्तरीय लैब और अन्य जरुरी उपकरण मौजूद हैं। विभाग को करीब 3 करोड़ के रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हुए हैं।
प्रो. पी वेणुगोपाल, चेयरमैन डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री पंजाब यूनिवर्सिटी