फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university announced new rules for admission

पीयू में पढ़ना है तो देखें दाखिले के नए नियम

Wed, 18 Mar 2015 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
punjab university announced new rules for admission
पंजाब यूनिर्वसिटी से पढ़ने का मन बना रहे हैं तो दाखिले के नए नियमों की जानकारी होनी बहुत आवश्यक है। देखिए ये हैं नियम।
विज्ञापन


  • किसी भी स्टूडेंट की 10वीं और 12वीं गांव के स्कूल से होनी चाहिए। छात्र कम से कम पांच साल तक गांव के स्कूल में पढ़ा हो।  
  • स्टूडेंट को गांव के संबंधित अधिकारी से प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • बॉर्डर एरिया में पांच साल पढ़ने वालों को यह लाभ मिलेगा।
  • ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में से एक बार रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा।

गांव के बच्चों के लिए चंडीगढ़ के कॉलेजों में दो सीटें

punjab university announced new rules for admission

गांव के स्कूल से पढ़ाई करने वाले होनहारों के लिए चंडीगढ़ स्थित पीयू एफिलिएटेड सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में दो सीटें रिजर्व होंगी। सीटों की रिजर्वेशन को लेकर मंगलवार को पीयू में बैठक में प्रस्ताव पर पीयू और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों में सहमति बन गई है। आगामी पीयू सिंडीकेट बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

अगले सत्र से नए फैसले का लाभ मिलने की उम्मीद है। ऑल इंडिया रेगुलेटरी बॉडी के अधीन चल रहे कोर्स में यह रिजर्वेशन नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि पीयू सीनेटर डॉ. एसएस सांगा काफी समय से गांव से स्कूली पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दो सीटें रिजर्व करने की मांग उठाते आ रहे हैं।

पीयू कैंपस और पंजाब के एफिलिएटेड कॉलेजों में रिजर्वेशन के प्रस्ताव को पहले ही मान लिया गया है। अब चंडीगढ़ स्थित पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों में भी यह रिजर्वेशन मिलेगी।

बॉर्डर एरिया के लिए भी एक सीट रिजर्व
पीयू सीनेट सदस्य वरिंदर गिल ने पंजाब के बॉर्डर एरिया के गांव से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर एक सीट रिजर्व करने की मांग की थी। मंगलवार को इस प्रस्ताव को भी मान लिया गया है। पीयू सिंडीकेट में प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed