फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university administration hiked fees from news session

पंजाब यूनिवर्सिटी के लाखों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका, फीस बढ़ी

Sun, 28 Feb 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
punjab university administration hiked fees from news session

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) एफिलिएटेड कालेजों में पढ़ रहे लाखों को स्टूडेंट्स के लिए बहुत बुरी खबर है। नए सेशन से फीस बढ़ गई है। 2016-17 सत्र से फीस में 5 फीसदी बढ़ोतरी को सिंडीकेट ने मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पीयू एफिलिएटेड 188 कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी कक्षाओं की फीस में 500 से 1200 रुपये ट्यूशन और अन्य फंड में इजाफे के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया है। इस फैसले से करीब तीन लाख विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


सिंडीकेट बैठक में 47 प्रस्ताव रखे गए, लेकिन करीब 15 प्रस्तावों को आगामी बैठक के लिए टाल दिया गया। सिंडीकेट की अगली बैठक 14 मार्च को होगी। पीयू सिंडीकेट ने 2016-17 के लिए 517.33 करोड़ के बजट को भी मंजूरी दे दी है। पीयू कुलपति ने सिंडीकेट में जानकारी दी कि एमएचआरडी द्वारा डिजाइन इनोवेशन सेंटर के लिए 10 करोड़ की ग्रांट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण और बार्डर एरिया के लिए सीटें होंगी रिजर्व
करीब एक साल से पंजाब के ग्रामीण और बार्डर एरिया क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए सीटें रिजर्व करने पर आखिर सिंडीकेट ने मुहर लगा दी है। अब पीयू के साथ ही सभी एफिलिएटेड कालेजों में भी ग्रामीण और बार्डर एरिया विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित हो जाएंगी।

डा.एसएस सांगा के इस प्रस्ताव का सीनेटर डॉ.अजय रंगा और विरेंद्र गिल ने जोरदार तरीके से समर्थन किया था। रंगा ने कहा कि सिंडीकेट के इस फैसले से ग्रामीण बच्चों को भी अधिक कट ऑफ रहने वाले कोर्स में दाखिले का मौका मिल सकेगा।

जाट आंदोलन ने बढ़वाई  इनरोलमेंट की तिथि

सिंतबर 2016 में पीयू सीनेट की 15 सीटों के लिए इनरोलमेंट की तिथि को बढ़ा दिया गया। ग्रेजुएट कांस्टीट्यूंसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सुधीर मेहरा ने हरियाणा में जाट आंदोलन का हवाला देते हुए इनरोमलेंट की तिथि बढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखी थी। सीनेट ने इनरोमलेंट की तिथि को 29 फरवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है।


यौन उत्पीड़न मामले में कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी

पीयू सिंडीकेट में इस बार भी पीयू सीनेटर और सीनियर महिला प्रोफेसर द्वारा कुलपति पर यौन उत्पीड़न मामला उठा। सिंडीकेट ने इस मामले में पंजाब यूनिवर्सिटी कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल ह्रासमेंट(पूीयू कैश) की संशोधित  मिनट्स को भी अप्रूवल दे दी है।

सिंडीकेट में इन प्रस्तावों को भी किया पारित
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार की भर्ती के लिए नई योग्यता को मंजूरी ।
-पीयू में डायरेक्टरेट ऑफ हिंदी स्थापित करने को मिली मंजूरी।
-पीयू शिक्षकों को स्कॉलरशिप के तहत बाहर जाने पर सैलरी और छुट्टी का लाभ भी मिलेगा। डॉ.अजय रंगा के इस प्रस्ताव को सिंडीकेट ने मंजूरी दे दी।
-पीयू में श्री गुरु ग्रंथ साहिब एंड रिलीजियस विभाग में एमए कोर्स शुरू करने को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed