{"_id":"3eaff64a5674e5021533d976ef0fc682","slug":"punjab-univercity-organise-in-job-fest-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पीयू के स्टूडेंट हैं तो तैयार हो जाएं जॉब पाने को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आप पीयू के स्टूडेंट हैं तो तैयार हो जाएं जॉब पाने को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी का खिताब पाने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी के होनहारों को इस साल देश दुनिया की मल्टीनेशनल कंपनियां लाखों रुपये का पैकेज देंगी। पीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने सालाना जॉब फेस्ट अवसर-2014 की तैयारी शुरू कर दी है। प्लेसमेंट सेल की ओर से 6 और 7 मार्च को जॉब फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी के 75 विभाग के 948 विद्यार्थियों ने जॉब फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है
विज्ञापन
2.40 लाख से कम नहीं होगा पैकेज
पीयू के प्लेसमेंट सेल ने इस साल सिर्फ चुनिंदा कंपनियों को बुलाने का फैसला लिया है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए कम से कम पैकेज का निर्धारण कर दिया है। डा.अमनदीप ने विद्यार्थियों को बताया कि ग्रेजुएट स्तर पर पैकेज कम से कम 2.40 लाख और पोस्ट ग्रेजुएट(पीजी) और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को कम से कम 3 लाख पैकेज देना होगा।
विज्ञापन
500 पहुंचे एडमिट कार्ड लेने
पीयू जॉब फेस्ट के लिए 948 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, लेकिन सोमवार को लॉ ऑडिटोरियम में एडमिट कार्ड लेने के लिए करीब 500 विद्यार्थी ही पहुंचे। सभी को प्लेसमेंट के अगले प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी अधिकारियों से जमकर सवाल पूछे। प्रो.चड़्ढा ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थी अगले तीन दिन तक यूआईएएमएस विभाग से एडमिट कार्ड ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी प्लेसमेंट में आने वाली 3 कंपनी में इंटरव्यू दे सकेगा। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट की जानकारी के लिए अवसर की वेबसाइट पर विद्यार्थी खुद को अपडेट रखे।
विज्ञापन
अवसर-2014 का ये होगा शेड्यूल
- 3 फरवरी को अवसर-2014 की प्रेस वार्ता
- 22 फरवरी को प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए पर्सनालिटी डेवलेपमेंट वर्कशॉप
- 6-7 मार्च को पीयू अवसर-2014 का आयोजन
- 8 मार्च -प्लेसमेंट के लिए रिजर्व दिन रखा गया है।
6 और 7 मार्च को सालाना प्लेसमेंट जॉब फेस्ट अवसर होगा। 950 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस बार विद्यार्थियों को बेहतर पैकेज मिलने की उम्मीद है।
प्रो.एसके चड्डा (डायरेक्टर प्लेसमेंट सेल पंजाब यूनिवर्सिटी)
2013 में एलपीयू ने दिया था 8.4 लाख पैकेज
पीयू के अवसर-2013 में प्लेसमेंट के दोरान सबसे अधिक पैकेज 8.4 लाख का लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(एलपीयू) ने पीयू के फर्माश्यूटिकल विभाग के तीन विद्यार्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ऑफर किया था।
पिछले साल प्लेसमेंट के लिए कुल 40 कंपनी पहुंची थीं। प्लेसमेंट में कुल 117 विद्यार्थियों को नौकरी मिली थी। 2014 में इनकी संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।