{"_id":"01566784693585a2c0e8d29897038ddd","slug":"punjab-school-education-board-going-to-change-syllabus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बेहद अहम खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 01 Jan 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी कक्षाआ का सिलेबस बदलने का फैसला लिया है। नया सिलेबस सेशन-2015-16 से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
यह फैसला बुधवार को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। वहीं, बोर्ड ने किताबों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 11वीं और 12वीं कक्षा के ह्यूमेनिटीज, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल ग्रुप का सिलेबस रिवाइज किया है। नई किताबें एनसीएफ 2005 पीसीएफ -2013 की सिफारिशों के आधार पर तैयार की हैं।
विज्ञापन
किताबें पूरी तरह बच्चों के आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। जिक्रयोग है कि बोर्ड ने 2009 में सीबीएसई के पैटर्न पर काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
उसी समय ध्यान में आया था कि बोर्ड की ओर से किताबों में गलत जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है। जिसके बाद तत्कालीन शिक्षामंत्री सेवा सिंह सेखवां की अगुवाई में किताबों को बदलने के लिए कमेटियां बनाई गई थीं।
कमेटियों में राज्य के कई बड़े लेखक, वैज्ञानिक, विषय माहिरों, स्कूल टीचर और यूनिवर्सिटी के चांसलर शामिल किए हैं। इसके बाद पहली से 12वीं तक की किताबों को रिवाइज करने का फैलसा लिया था।
पहले चरण में पहली से पांचवीं, दूसरे चरण में छठी से दसवीं और तीसरे चरण में सीनियर सेकेंडरी श्रेणी की किताबों को रिवाइज किया है। किताबों की सूची देखने के लिए www.pseb.ac.in पर लॉग इन करना होगा।